एक्सप्लोरर

फास्टैग के इस्तेमाल पर पाएं ढाई फीसद का कैशबैक, Airtel दे रहा है मौका

टोल प्लाजा पर अब आपको रुकने की जरुरत नहीं होगी. केंद्र सरकार 1 दिसंबर से एक व्यवस्था लागू करने जा रही है. अगर आपने इसे अपनाया तो कई फायदे आपको मिलेंगे.

नई दिल्ली: कई बैंकों के बाद अब एयरटेल पेमेंट बैंक भी फास्टैग खरीदने की सुविधा दे रहा है. इसको पेमेंट बैंक के सभी डिजिटल और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. अगर आप इसकी खरीदारी एयरटेल थैंक्स ऐप से करते हैं तो 50 रुपये का स्पेशल ऑफर आपके लिए है. फास्टैग को एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चुनिंदा बैंकिंग प्वाइंट्स से भी खरीदा जा सकता है. पेमेंट बैंक ने इसके लिए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड(आईएचएमसीएल) के साथ साझेदारी की है.

फास्टैग खरीदने के लिए क्या-क्या करने होंगे

फास्टैग खरीदने के लिए बहुत ज्यादा कागजी प्रक्रिया अपनाना नहीं होगा. अगर आप इसे खरीदने के इच्छुक हैं तो अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी और रजिस्ट्रेशन नंबर साझा करना होगा. इसके बाद फास्टैग को ग्राहक के रजिस्टर्ड एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट या वॉलेट से लिंक कर दिया जाएगा. इसका फायदा ये होगा कि आप जब राष्ट्रीय राजमार्ग या टोल प्लाजा से गुजर रहे होंगे तो खाते से अपने आप रकम कट जाएगी. फास्टैग को अलग से रिचार्ज या उसमें बैलेंस रखने की कोई जरुरत नहीं होगी. फास्टैग के इस्तेमाल करनेवालों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से सभी टोल पेमेंट पर ढाई फीसद का कैशबैक दिया जाएगा.

क्या है फास्टैग ?

टोल प्लाजा पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रोनिक ट्रांजैक्शन की सुविधा दी है. इसके तहत सभी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स देने के लिए ‘फास्टैग’ का इस्तेमाल करना होगा. फास्टैग के जरिए देश भर के टोल प्लाजा पर ऑटोमैटिक कैशलेस पेमेंट किया जा सकता है. इसके अलावा भी फास्टैग की अन्य विशेषताएं हैं. इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन सिस्टम एक डिवाइस है. जिसे दोबारा लोड किया जा सकता है. ये आपकी गाड़ी के विंडस्क्रीन पर चिपका रहता है. जिससे बिना गाड़ियों को रोके खुद ब खुद टोल टैक्स अदा हो जाता है. और टोल प्लाजा पर बिना कैश दिये आप आसानी से गुजर जाते हैं. फास्टैग एक दिसबंर से लाजमी होने जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget