एक्सप्लोरर

FPI Investment: 2023 में एफपीआई मेहरबान, भारतीय बाजार में किया 2.37 लाख करोड़ का निवेश, दिसंबर में सबसे ज्यादा

FPI Inflow in 2023: इस साल शेयर बाजारों में शानदार रैली रिकॉर्ड की गई. इस रैली के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार में बढ़-चढ़कर निवेश किया...

शेयर बाजार के लिए साल 2023 शानदार साबित हुआ. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों में साल के दौरान करीब 20-20 फीसदी की तेजी देखी गई. सेंसेक्स तो साल के दौरान 11 हजार अंक से ज्यादा के फायदे में रहा. शेयर बाजार की इस शानदार रैली के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

लिवाली के साथ समाप्त किया साल

घरेलू शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पूरे साल 2023 के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी एफपीआई भारतीय शेयर बाजार पर मेहरबान रहे. खासकर साल के अंतिम महीने में तो एफपीआई ने अपने दोनों हाथ खोल दिए. इसी कारण दिसंबर एफपीआई के निवेश के लिहाज से भारतीय बाजार के लिए पूरे साल 2023 का सबसे बड़ा महीना बन गया. दिसंबर से पहले लगातार तीन महीने से एफपीआई बिकवाल बने हुए थे.

दिसंबर का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा

पूरे साल के दौरान भारतीय बाजार में एफपीआई ने 2.37 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया. एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अकेले दिसंबर में एफपीआई ने इंडियन इक्विटीज में 66,135 करोड़ रुपये की खरीदारी की. भारतीय बाजार में उनका टोटल इनफ्लो 29 दिसंबर तक 84,537 करोड़ रुपये रहा. वहीं पूरे साल का देखें तो एफपीआई ने इक्विटी में 1.71 लाख करोड़ रुपये और ओवरऑल 2.37 लाख करोड़ रुपये डाले.

डेट मार्केट में किया इतना निवेश

एफपीआई भारतीय बाजार में इक्विटी के अलावा डेट सेगमेंट में भी बड़ा निवेश करते आए हैं. वे इक्विटी और डेट के अलावा हाइब्रिड और डेट-वीआरआर में भी पैसे डालते हैं. सिर्फ डेट मार्केट की बात करें तो पूरे साल 2023 में इस सेगमेंट में एफपीआई का शुद्ध निवेश 68,663 करोड़ रुपये रहा है.

सिर्फ 4 महीने रहे शुद्ध बिकवाल

पूरे साल का ट्रेंड देखें तो 2023 के12 महीनों में से 4 में एफपीआई शुद्ध बिकवाल रहे, जबकि 8 महीनों के दौरान उन्होंने भारतीय बाजार में शुद्ध आधार पर खरीदारी की. शुद्ध बिकवाली वाले महीने जनवरी, फरवरी, सितंबर और अक्टूबर रहे. पूरे साल के बारे में ऐसा भी कह सकते हैं कि एफपीआई ने 2023 की शुरुआत तो भारतीय बाजार में बिकवाल होकर की थी, लेकिन साल को उन्होंने जबरदस्त लिवाली के साथ समाप्त किया. इस तरह ओवरऑल 2023 में एफपीआई लिवाल बने रहे.

ये भी पढ़ें: आईपीओ से खाली है साल का पहला सप्ताह, इन 7 एसएमई शेयरों की लिस्टिंग से हो रही 2024 की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget