एक्सप्लोरर

Fixed Deposit: चार बैंकों ने बढ़ाए सीनियर सिटीजन के​ लिए फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स, जानें किसमें ज्यादा मुनाफा

Fixed Deposit Interest Rates: अगस्त महीने के दौरान चार बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दर में इजाफा किया है. आइए जानते हैं कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है. 

Bank FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने के बाद भी इस महीने चार बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट या टर्म डिपॉजिट के ब्याज में बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी आम लोगों और सीनियर सिटीजन को मिलेगा. वहीं एक्सपर्ट का मनना है कि बढ़ती जमा पूंजी के कारण बैंक इस साल ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट अभी योजनाओं में ज्यादा ब्याज के लाभ के लिए निवेश की सलाह दे रहे हैं. 

अगर आप भी बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो यहां कुल चार बैंकों के बारे में बताया गया है, जिसने अपने एफडी रेट्स में इजाफा किया है. आइए जानते हैं कौन सा बैंक एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है. 

एक्सिस बैंक एफडी ब्याज दर 

प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने अपने सीनियर सिटीजन कस्टमर के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज में बढ़ोतरी की है. यह 14 अगस्त से प्रभावी है. यह बढ़ोतरी 7 दिन से लेकर 10 साल के जमा अवधि के लिए किया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद बैंक ग्राहकों को 3.5 फीसदी से लेकर 8.05 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं. 

केनरा बैंक एफडी स्कीम

पब्लिक सेक्टर का केनरा बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी योजनाओं पर 4 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी का ब्याज पेश कर रहा है. इसकी दरें 12 अगस्त से प्रभावी हैं. 

फेडरल बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फेडरल बैंक ने जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी और इसकी दरें 15 अगस्त, 2023 से प्रभावी हैं. फेडरल बैंक ने एक बयान में कहा कि 13 महीने की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दर सीनियर सिटीजन को 8.07 फीसदी दिया जा रहा है. 

सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक एफडी स्कीम

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अगस्त माह के शुरुआत में 5 साल की अवधि के लिए अपनी सावधि जमा दरों में 85 आधार अंक (0.85 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है. लघु वित्त बैंक अब अपने सीनियर सिटीजन कस्टमर को 4.50 फीसदी से 9.10 फीसदी की ब्याज दर पर 7 दिनों से 10 साल में परिपक्व होने वाली सावधि जमा की अनुमति दे रहा है.

ये भी पढ़ें 

Tomato in UP: अब उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलने लगी महंगे टमाटर से राहत, पड़ोसी देश से लाकर बिक्री कर रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget