एक्सप्लोरर

Tomato in UP: अब उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलने लगी महंगे टमाटर से राहत, पड़ोसी देश से लाकर बिक्री कर रही सरकार

Tomato Prices in UP: टमाटर के भाव पूरे देश में दो महीने से ज्यादा समय से आसमान पर हैं. अभी भी इसके भाव 150 से 200 रुपये किलो हैं. ऐसे में सरकार की ओर से रियायती दर पर टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा है...

करीब दो महीने से टमाटर की कीमतों में देश भर में आग लगी हुई है. अभी भी देश के ज्यादातर हिस्से में टमाटर 150 से 200 रुपये किलो के खुदरा भाव में मिल रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है. आज से यूपी के लोगों को सरकारी एजेंसियां सस्ते भाव पर टमाटर उपलब्ध कराने लग गई हैं.

नेपाल से आ रहे इतने टन टमाटर

दरअसल नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी एनसीसीएफ ने देश में टमाटर के भाव में कमी लाने और आम लोगों को सस्ते भाव पर टमाटर मुहैया कराने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के साथ करार किया है. इसके तहत नेपाल से 10 टन टमाटर का आयात होने वाला है. एक दिन पहले यानी बुधवार को बताया गया था कि नेपाल से टमाटर के आयात की शुरुआत हो गई है.

बाजार से 3-4 गुना सस्ता है भाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक खबर में बुधवार को बताया गया था कि नेपाल से आने वाले टमाटर में से 5 टन की खेप रास्ते में है. एनसीसीएफ ने कहा था कि आज से गुरुवार से यूपी में लोगों को सस्ते भाव पर टमाटर मिलने लगेंगे. एनसीसीएफ की ओर से टमाटर को 50 रुपये किलो के रियायती भाव पर बेचा जा रहा है. इस तरह आम लोग बाजार की तुलना में 3 से 4 गुना सस्ते भाव पर टमाटर खरीद सकते हैं.

15 अगस्त से और कम हुआ भाव

आम लोगों को महंगे टमाटर से राहत दिलाने के लिए एनसीसीएफ और नाबार्ड जैसी एजेंसियां पहले से कई शहरों में सस्ते भाव पर टमाटर बेच रही हैं. रियायती दर मिलने वाले टमाटर के लिए भाव पहले 70 रुपये किलो तय किया गया था, जिसे बाद में घटाकर 60 रुपये किलो किया गया. 15 अगस्त से इसके भाव को और कम कर अब 50 रुपये किलो कर दिया गया है.

घरेलू आपूर्ति से कम हुई कीमतें

पिछले एक-दो सप्ताह से टमाटर के भाव में कुछ नरमी देखी जा रही है. घरेलू उत्पादक राज्यों से विभिन्न मंडियों में टमाटर की आवक होने लग गई है. इससे टमाटर का औसत थोक भाव कम होकर 15 अगस्त को 88.22 रुपये किलो पर आ गया, जो महीने भर पहले 97.56 रुपये किलो था. इसी तरह टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत एक महीने पहले के 118.7 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर अब 107.87 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है. एनसीसीएफ का कहना है कि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में टमाटर की नई फसल की आवक थोक मंडियों में शुरू हो गई है.

अभी ऐसे करा रहे हैं उपलब्ध

वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश नेपाल से भी टमाटर की खरीद की जा रही है. चूंकि टमाटर की शेल्फ लाइफ ज्यादा नहीं होती है, मतलब टमाटर जल्दी खराब हो जाते हैं, इस कारण नेपाल से खरीदे जा रहे टमाटर को यूपी में लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि स्थानीय स्तर पर हो रही खरीद से दिल्ली और राजस्थान में लोगों को सस्ता टमाटर दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: आज खुलते ही 20 फीसदी उछल गया शेयर, 5 महीने से कम समय में भाव हुआ डबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget