एक्सप्लोरर

TCS News: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में एंप्लाइज के जून तिमाही वेरिएबल पे में हुई देरी, जानें वजह और कब मिलेगा

Tata Consultancy Services: टीसीएस का कहना है कि कंपनी के सभी कॉम्पनसेशन और बोनस साइकिल इसके तयशुदा प्लान के तहत दिए जा रहे हैं. कर्मचारियों को चिंता करने की कोई वजह नहीं है.

TCS News: राजस्व के लिहाज से देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस ने अपने कुछ कर्मचारियों को चिंता में डाल दिया है. कंपनी ने जून तिमाही के लिए कुछ कर्मचारियों का परफॉर्मेंस पे या वेरिएबल कंपसेशन पेआउट (वेरिएबल पे) एक महीने के लिए देरी से भेजने का मेल किया है. 

किन कर्मचारियों के वेरिएबल पे मिलने में हुई देरी
टाटा समूह की दिग्गज आईटी कंपनी ने C3A, C3B, C4 और समकक्ष ग्रेड के लिए वेरिएबल पे के भुगतान में एक महीने की देरी की है. ये असिस्टेंट कंसलटेंट, असोसिएट कंसलटेंट और कंसलटेंट लेवल के कर्मचारी हैं. इकनॉमिक टाइम्स द्वारा एक्सेस किए गए एक इंटरनल ईमेल के मुताबिक जुलाई में भुगतान किए जाने वाले पैसे का भुगतान अब अगस्त के आखिर तक किया जाएगा.

अगस्त पेरोल के साथ मिल जाएगा बोनस
C3A, C3B, C4 और समकक्ष ग्रेड के लिए वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए परफॉर्मेंस बोनस को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. योग्य एसोसिएट्स को इसका पेमेंट अगस्त 2022 के पेरोल के साथ किया जाएगा. जुलाई के आखिर में भेजे गए ईमेल में देरी का कारण या बोनस की मात्रा को बताए बिना ऐसा कहा गया है.

क्या कहना है कंपनी और कर्मचारियों का
कंपनी के एक प्रभावित कर्मचारी, जिसने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जून तिमाही के अंत के बाद के पेरोल में तिमाही प्रदर्शन बोनस दिया जाता है. इस बार, कंपनी ने "देरी" की है और इसकी वजह का उन्हें कोई पता नहीं है. वहीं टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज का कहना है कि कंपनी के सभी कॉम्पनसेशन और बोनस साइकिल इसके तयशुदा प्लान के तहत दिए जा रहे हैं. 

क्या बताई जा रही है वजह
कंपनी के सूत्रों ने कहा कि यह एक "एडमिनिस्ट्रेटिव मुद्दा" था जो कर्मचारियों के एक छोटे प्रतिशत पर ही असर डालेगा. वेरिएबल पे के भुगतान में देरी लागत चिंताओं के कारण नहीं है. कार्यबल के बड़े आकार के कारण प्रदर्शन मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. जैसा कि कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है, एक छोटे प्रतिशत के आधार पर अगले पे साइकिल के साथ कर्मचारियों को उनका बोनस प्रदान कर दिया जाएगा. इसी के साथ कंपनी का ये भी कहना है कि इसे अन्य आईटी कंपनियों द्वारा लिए जा रहे किसी अन्य कदम से लिंक करके नहीं देखा जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 570.74 अरब डॉलर पर आया, जानें क्या रहा कारण 

Economy: वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट जारी, आर्थिक विकास में भारत की स्थिति बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget