एक्सप्लोरर

मार्च में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन रिकार्ड 6.5 फीसदी घटा

मार्च में कोयला उत्पादन की विकास दर घटकर 4.1 फीसदी रह गई. एक साल पहले मार्च महीने में कोयला उत्पादन 9.1 फीसदी बढ़ा था.

नई दिल्ली: आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में 6.5 फीसदी घट गया. कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन में यह रिकार्ड गिरावट आई है.

इससे पिछले वित्त वर्ष इसी महीने यानी मार्च, 2019 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.8 फीसदी रही थी. वहीं इसी साल फरवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सात फीसदी बढ़ा था.

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन 5.5 फीसदी घटा. इसी तरह प्राकृतिक गैस का उत्पादन 15.2 फीसदी, रिफाइनरी उत्पादों का 0.5 फीसदी, उर्वरक का 11.9 फीसदी, इस्पात का 13 फीसदी, सीमेंट का 24.7 फीसदी और बिजली का 7.2 फीसदी का नीचे आया.

वहीं मार्च में कोयला उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 4.1 फीसदी रह गई. एक साल पहले मार्च महीने में कोयला उत्पादन 9.1 फीसदी बढ़ा था.

बीते वित्त 2019-20 में कोयला आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 0.6 फीसदी रही. इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.4 फीसदी बढ़ा था.

आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट से सकल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) पर असर पड़ेगा. इन क्षेत्रों का आईआईपी में वेटेज 40.27 फीसदी है.

इक्रा की उपाध्यक्ष अदिति नायर ने कहा ने कहा कि मार्च, 2020 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट वर्तमान श्रृंखला का सबसे खराब प्रदर्शन है. हालांकि, यह उतना नहीं घटा है, जितनी हमें आशंका थी. किसी एक महीने में बुनियादी क्षेत्र के उद्योगों के उत्पादन में इतनी बड़ी गिरावट न तो 2011-12 आधार वर्ष के रहते हुई, न ही 2004-05 के चलते आधार वर्ष में दर्ज हुई थी.

नायर ने कहा कि बुनियादी उद्योगों उत्पादन में गिरावट के आधार पर हमारा अनुमान है कि मार्च, 2020 में औद्योगिक उत्पादन में 15 से 20 फीसदी की गिरावट आएगी.

उन्होंने कहा कि अप्रैल में पूरे महीने लॉकडाउन रहा है. ऐसे में कई बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा. अप्रैल में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में चिंताजनक स्तर की गिरावट आ सकती है.

ये भी पढ़ें देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू लाने की तैयारी में रिलायंस, 53125 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
साल के आखिर तक 6000 डॉलर का हो जाएगा सोना, जानें कितने में मिलेगा 10 ग्राम?
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget