एक्सप्लोरर

UCO Bank Fraud: 820 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में 2 इंजीनियर निकले मास्टरमाइंड, सीबीआई ने दर्ज किया केस 

UCO Bank Fraud Case: सीबीआई जांच में पता चला कि जिन 41000 अकाउंट में यह पैसा पहुंचा, उनमें से कई ने इसे खर्च भी कर दिया. साथ ही कई लोगों ने इस पैसे को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर भी किया.

UCO Bank Fraud Case: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) ने यूको बैंक (UCO Bank) में हुए 820 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ कर दिया है. 10 से 13 नवंबर तक चली इस धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड दो इंजीनियर थे. उन्होंने निजी बैंकों के 14 हजार अकाउंट से आए पैसों को यूको बैंक के 41 हजार बैंक खातों में भेज दिया था. इस फर्जीवाड़े के लिए 8.53 लाख आईएमपीएस ट्रांजेक्शन किए गए थे. इसके बाद बैंक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईएमपीएस सेवा पर रोक लगा दी थी. इस मामले में सीबीआई ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है. 

41 हजार अकाउंट में गया पैसा, कई लोगों ने निकाल लिया 

सीबीआई ने जांच के दौरान कोलकाता और मेंगलुरु समेत कई शहरों में 13 स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों ने अचानक पैसा आने के बाद उसे निकाल भी लिया. हैरानी की बात है कि निजी बैंकों के जिन 14 हजार खातों से पैसे निकाले गए, उनमें से पैसा कटा ही नहीं था. सिर्फ यूको बैंक के 41 हजार अकाउंट में पैसे आ गए थे. यूको बैंक ने तीन दिन बाद इस मामले की जानकारी लगते ही सीबीआई के पास अपने दो सपोर्ट इंजीनियरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि जांच एजेंसी ने इन इंजीनियरों और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, ईमेल अर्काइव और डेबिट/क्रेडिट कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद किए गए. 

फेल ट्रांजेक्शन दिखाकर लूटा पैसा 

यूको बैंक के मुताबिक, इस फर्जीवाड़े में जिन अकाउंट से पैसा ट्रांसफर हुआ, वहां फेल ट्रांजेक्शन दिखाया जा रहा था. मगर, यूको बैंक के अकाउंट में पैसा आ जा रहा था. कई लोगों ने विभिन्न तरीकों से इस पैसे को खर्च भी किया. साथ ही अन्य खातों में इसे ट्रांसफर कर दिया.

649 करोड़ रुपये रिकवरी का दावा किया था बैंक ने 

यूको बैंक ने इस समस्या को तकनीकी दिक्कत बताते हुए कहा था कि आईएमपीएस सेवा में आई समस्या के चलते फंसे 820 करोड़ रुपये में से लगभग 649 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है. बचे हुए 171 करोड़ रुपये भी जल्द रिकवर कर लिए जाएंगे. शुरुआती जांच में पता चला था कि सबसे ज्यादा समस्या आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सेविंग्स अकाउंट से यूको बैंक में आईएमपीएस करने में आई थी. इसमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के खाते से पैसा डेबिट नहीं होता था. मगर, यूको बैंक के खाते में आ जाता था.

ये भी पढ़ें 

3rd Largest Economy: आर्थिक मोर्चे पर एक और खुशखबरी, भारत जल्द बन जाएगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget