एक्सप्लोरर

Bharat Bond ETF की तीसरी सीरीज 3 दिसंबर से खुलेगी, जानें इसमें कितना मिल रहा रिटर्न

Bharat Bond ETF: भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रे़ेडेड फंड की तीसरी सीरीज कल से खुलने वाली है और इसका न्यू फंड ऑफर 3 दिसंबर को खुलकर 9 दिसंबर को बंद होगा. इसमें कितना औसत रिटर्न मिल रहा है ये जानें.

Bharat Bond ETF: भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) का तीसरा चरण तीन दिसंबर यानी कल से खुलने जा रहा है. भारत बॉन्ड ईटीएफ का न्यू फंड ऑफर यानी (NFO) तीन दिसंबर को खुलकर नौ दिसंबर को बंद होगा और इसके एनएफओ का मूल आकार 1000 करोड़ रुपये होगा. इसमें दूसरा विकल्प भी होगा जो करीब 4000 करोड़ रुपये का रहेगा. यानी सरकार भारत बॉन्ड ईटीएफ के तीसरे चरण के तहत 5000 करोड़ रुपये जुटा सकेगी. 

इसका मैनेजमेंट करने वाली जानी-मानी एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने ये जानकारी देते हुए कहा कि भारत बॉन्ड ईटीएफ के तीसरे चरण के तहत सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के विकास की योजना के वित्तपोषण के लिए 5000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. ये नयी सीरीज 15 अप्रैल, 2032 को मैच्योर होगी.

जानें क्या है Bharat Bond ETF
भारत बॉन्ड ETF एक तरह का एक्सचेंज ट्रेडेड फंड होता है जिसमें केंद्र सरकार की खास कंपनियों के शेयरों में बॉन्ड के नाम पर इंवेस्ट किया जाता है. भारत बॉन्ड ईटीएफ का प्रबंधन एडलवाइस म्यूचुअल फंड करती है. इसके प्रबंधन के तहत 36,359 करोड़ रुपये की ऐसेट्स हैं. यह एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बॉन्ड में निवेश करता है. यह ईटीएफ फिलहाल ‘एएए’ रेटिंग यानी ट्रिपल A वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बॉन्ड में ही निवेश करता है.

कम से कम कितना निवेश करना होगा
भारत बॉन्ड ETF को एडेलवाइस म्यूचुअल फंड मैनेज करती है और उसकी वेबसाइट पर इस भारत बॉन्ड ETF के बारे में सारी जानकारी प्रमुखता से दी गई है. भारत बॉन्ड ईटीएफ में निवेशक कम से कम 1000 रुपये लगाकर इंवेस्टमेंट कर सकते हैं. इसके बाद 1000 रुपये के मल्टीपल में इंवेस्ट कर सकते हैं.

रिटर्न के मामले पर कैसा साबित हुआ है भारत बॉन्ड ईटीएफ?
भारत बॉन्ड की कल खुलने वाली सीरीज की मैच्योरिटी डेट 2032 है और अगर आप तब तक इससे जुड़े रहेंगे तो आपको निवेश पर 6.87 फीसदी का रिटर्न मिलेगा. 

ये भी मिलेगा

Multibagger Stock Tips: इस साल 289% बढ़ा है ये स्टॉक, ब्रोकरेज फर्म ने भी दी खरीदने की सलाह, क्या आप लगाएंगे दांव?

Multibagger Stock Tips: पिछले 6 महीने 5550% बढ़ गया ये पेनी स्टॉक, क्या आपके पास है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget