एक्सप्लोरर

Noida Film City: नोएडा फिल्म सिटी को बनाने की दौड़ में अक्षय कुमार की कंपनी समेत ये 4 नाम शामिल

UP Government: चार कंपनियों ने शनिवार को यूपी के अधिकारियों के सामने अपने प्रेजेंटेशन दिए. इन चारों में से सबसे ज्यादा रेवेन्यू शेयर करने वाली कंपनी के नाम का खुलासा 30 जनवरी को किया जाएगा.

UP Government: उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने की कवायद तेज हो गई है. अक्षय कुमार की कंपनी समेत तीन अन्य कंपनियों की बिडिंग को अनुमति मिल गई है. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कंपनी, टी-सीरीज (T-Series), फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) और निर्माता केसी बोकाडिया (KC Bokadia) के समर्थन वाली चार कंपनियों को वित्तीय मूल्यांकन के अंतिम दौर में प्रवेश दे दिया गया है. ये सभी कंपनियां नोएडा एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल फिल्म सिटी के डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट पर काम करेंगी.

इन कंपनियों ने दिया प्रेजेंटेशन 

उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के सामने इंटरनेशनल फिल्म सिटी ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी-सीरीज), सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (मैडॉक फिल्म्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी और अन्य), बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी (बोनी कपूर और अन्य) और 4 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (केसी बोकाडिया और अन्य) ने शनिवार को अपने प्रेजेंटेशन दिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी के औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव एवं चेयरमैन यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी अनिल सागर, निदेशक सूचना शिशिर सिंह, यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह और परियोजना के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने की.

डेवलपर के लिए बोली 30 जनवरी को खुलेगी 

अधिकारियों ने कहा कि सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड की तरफ से अक्षय कुमार वर्चुअल रूप से मीटिंग में शामिल हुए. बेव्यू प्रोजेक्ट्स से जुड़े बोनी कपूर और अन्य ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण कार्यालय में मौजूद थे. शैलेंद्र भाटिया ने पीटीआई को बताया कि सभी चार कंपनियों ने तकनीकी आधार पर अर्हता प्राप्त कर ली है. अब इंटरनेशनल फिल्म सिटी डेवलपर के लिए वित्तीय बोली 30 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे खोली जाएगी.

सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दी जाएगी जमीन 

उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जा रहा है. राज्य सरकार को सबसे अधिक राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश करने वाली कंपनी को ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए डेवलपर के रूप में चुना जाएगा. वित्तीय बोली खुलने के बाद चयनित कंपनी का प्रस्ताव राज्य सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा. मंजूरी मिल जाने के बाद जमीन आवंटित कर दी जाएगी और परियोजना के निर्माण के लिए काम शुरू हो जाएगा.

दो बार असफल रहा था फिल्म सिटी बनाने का प्रयास 

परियोजना के लिए बोली 30 सितंबर, 2023 को जारी की गई थी. इसकी अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2024 थी. पिछले दो प्रयासों के विफल होने के बाद यह तीसरी बार फिल्म सिटी के विकास के लिए बोली लगाई गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा प्रोजेक्ट में से एक फिल्म सिटी को नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के साथ 1,000 एकड़ जमीन पर बनाया जाना है. यह प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सेक्टर 21 में स्थित है.

ये भी पढ़ें 

Third Largest Economy: भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पूरा भरोसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
Embed widget