एक्सप्लोरर

राजधानी एक्सप्रेस के किराये पर एयर इंडिया में करें हवाई सफर

नई दिल्लीः सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आज सीमित अवधि के लिए विशेष किराया योजना की घोषणा की जिसके तहत वह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड एसी श्रेणी के किराये के बराबर कीमत पर टिकट देगी. एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि चुनिंदा मार्गों पर इकोनोमी श्रेणी में यात्रा के लिए इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है. इस योजना में शुरआती किराया 1080 रपये है.

पिछले साल जून में कंपनी इस तरह की योजना लाई थी. सितंबर में योजना की समाप्ति तक 21,678 यात्रियों ने इसके तहत टिकट खरीद लिये थे. बयान के अनुसार नयी विशेष किराया योजना कल शुरू होगी. इसके तहत 6 जनवरी व 10 अप्रैल के बीच टिकट बुक की जा सकेगी और यात्रा 26 जनवरी से 30 अप्रैल 2017 तक की जा सकेगी.

जल्द ही वो राजधानी एक्सप्रेस से भी कम किराये में उड़ान भरने का मौका देगा. एयर इंडिया द्वारा यह ऑफर उन सभी रूटों के लिए उपलब्ध होगा जिन पर राजधानी एक्सप्रेस चलती है. यह ऑफर कल से शुरू हो रहा है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा, लेकिन याद रखें ये ऑफर तभी मिल सकेगा, जब आप यात्रा के 20 दिन पहले अपना टिकट बुक कराते हैं. टिकट आप एयर इंडिया की वेबसाइट, ऑफिस या फिर ट्रैवल एजेंट से बुक करा सकते हैं.

ऑफर के तहत मुंबई और दिल्ली का किराया 2401 रुपए होगा. जबकि राजधानी एक्सप्रेस में इसी दूरी के लिए एसी 3 का किराया 2595 रुपए, एससी 2 का 3860 और फर्स्ट क्लास का टिकट 4755 रुपए का है. एयर इंडिया की स्कीम लॉन्च होने से पहले ही दूसरी एयरलाइंस ने अपने ऑफर जारी कर दिए हैं इसलिए कंपनी की मजबूरी भी थी कि वह ऐसा कोई ऑफर लेकर आए. फरवरी की बात करें तो दूसरी एयरलाइंस दिल्ली से मुंबई का किराया 2200 रुपए ले रही हैं.

ट्रेनों के किराये को चैलेंज देने में सिर्फ एयर इंडिया ने ही अपनी स्कीम नहीं शुरू की है, बल्कि अन्य एयरलाइंस भी यात्रा के कई दिनों पहले टिकट कराने पर सस्ते हवाई टिकटों के ऑफर दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget