एक्सप्लोरर

Subrata Roy Passes Away: नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, जानिए कैसे मिलेगा आपका फंसा हुआ पैसा

Sahara Refund Portal: यदि अपने भी सहारा इंडिया में पैसा लगाया था तो केंद्र सरकार द्वारा लांच किए गए रिफंड पोर्टल से आसानी से 45 दिनों में अपना पैसा वापिस हासिल कर सकते हैं.

Sahara Refund Portal: सहारा इंडिया परिवार (Sahara India) के संस्थापक सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का 75 वर्ष उम्र में मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने 14 नवंबर की रात 10.30 बजे अंतिम सांस ली. बिहार के अररिया जिले से 1978 में गोरखपुर आकर 2000 रुपये से बिस्किट और नमकीन बेचने का काम करने वाले सुब्रत रॉय ने कंपनी को 2 लाख करोड़ रुपये तक का स्वप्निल सफर कराया. उन्होंने सहारा को रेलवे के बाद सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनी बना दिया था. मगर, एक गलती के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा और उन्होंने कंपनी को अपने सामने ही गर्त में जाते हुए भी देखा. अगर आपने भी सहारा की किसी स्कीम में पैसा लगाया हुआ था तो जानिए कैसे आप घर बैठे अपने पैसे को वापस हासिल कर सकते हैं. 

कैसे फंस गए थे सुब्रत रॉय 

सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने 2008 से 2011 के बीच ओएफसीडी के जरिए तीन करोड़ से अधिक निवेशकों से 17,400 करोड़ रुपये जुटाए थे. सितंबर, 2009 में सहारा प्राइम सिटी ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दस्तावेज पेश किए. इनमें गड़बड़ी की आशंका और एक निवेशक की शिकायत चलते सेबी ने अगस्त, 2010 में दोनों कंपनियों की जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद करीब तीन करोड़ निवेशकों का पैसा कंपनी में फंस गया था. 

सहारा रिफंड पोर्टल की लें मदद 

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जुलाई में सीआरसीएल-सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) लांच किया था. 22 मार्च, 2022 से पहले सहारा में इनवेस्ट करने वाले लोग इस पोर्टल के जरिए रिफंड पा सकते हैं. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही जरूरी है कि आपका मोबाइल फोन आधार से लिंक हो. इसके अलावा आधार नंबर भी बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए. इसके बाद पोर्टल पर जाकर अपनी रसीद अपलोड करके रिफंड पा सकते हैं.

रिफंड के लिए ये कागज होने चाहिए 

इस पोर्टल से रिफंड पाने के लिए आपको सहारा में निवेश की सदस्यता संख्या, जमा खाता संख्या, आधार लिंक मोबाइल नंबर, पासबुक, पैनकार्ड (अगर राशि 50 हजार से अधिक है) उपलब्ध करने होंगे. इन डॉक्यूमेंट की जांच के बाद 45 दिनों के अंदर आपके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे. इस पोर्टल के जरिए करीब 2.5 करोड़ लोगों को लाभ होगा.

ये भी पढ़ें 

Subrata Roy Last Rites live: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर, जानें कब होगा अंतिम संस्कार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget