एक्सप्लोरर

Xiaomi SU7: 800 से ज्यादा की रेंज के साथ इस दिन एंट्री मारेगी शाओमी की इलेक्ट्रिक कार

शाओमी जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार एसयू7 को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है. इस कार में 810 किमी की रेंज मिलेगी. वहीं इस कार का लुक भी काफी यूनिक और स्टाइलिश होने वाला है.

Xiaomi Electric Car: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अब इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करने जा रही है. जानकारी के अनुसार शाओमी जल्द ही भारतीय मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है. इस कार का नाम Xiaomi SU7 होने वाला है. वहीं इस कार में 800 किमी से भी ज्यादा की रेंज मिलने वाली है.

शाओमी की नई इलेक्ट्रिक कार


Xiaomi SU7: 800 से ज्यादा की रेंज के साथ इस दिन एंट्री मारेगी शाओमी की इलेक्ट्रिक कार

शाओमी अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार को 4 अलग-अलग वेरिएंट में बाजार में उतारने वाली है. इसमें एंट्री लेवल मॉडल से लेकर एक लिमिटेड फाउंडर्स मॉडल दिया जाएगा. इसके अलावा इस कार का डिजाइन काफी यूनिक और आकर्षित करने वाला होगा. शाओमी की इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4997 मिमी, ऊंचाई 1455 मिमी और चौड़ाई 1963 मिमी तक होगी.

तगड़ी बैटरी पैक

शाओमी की नई इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी पैक के साथ उतारा जा सकता है. इस कार के एंट्री लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा. वहीं इसके टॉप मॉडल में 101 kWh का बड़ा बैटरी पैक मौजूद रहेगा. कंपनी के अनुसार एंट्री लेवल वेरिएंट एक बार फुल चार्ज पर 700 किमी तक की रेंज प्रदान करेगी.

वहीं दूसरी ओर टॉप मॉडल को एक बार चार्ज करने पर 810 किमी तक दौड़ाया जा सकता है. इस कार में 265 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी दी गई है. कंपनी के अनुसार ये इलेक्ट्रिक कार मात्र 2.78 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.

कितनी होगी कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें की शाओमी की इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 को भारत में 9 जुलाई 2024 को लॉन्च किया जाएगा. वहीं कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की है.

लेकिन चीन में लॉन्च हुई इस कार की एक्स शोरूम कीमत करीब 24.90 लाख रुपये है. ऐसे में माना जा रहा है की कंपनी इस कार को भारत में करीब 25 लाख रुपये या उससे कम कीमत में बाजार में उतार सकती है. हालांकि इस बात की पुष्टी कार के लॉन्च के साथ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Jimny: मारुति की इस ऑफरोड कार पर धमाकेदार डिस्काउंट, Thar को देती है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget