एक्सप्लोरर

Vinfast Limo Green: भारत में नई 7-सीटर EV की होने वाली है एंट्री, लॉन्च से पहले जानें रेंज, फीचर्स और कीमत

Vinfast Limo Green भारतीय बाजार में एक नई और बड़ी इलेक्ट्रिक MPV के रूप में सामने आने वाली है. इसमें अच्छी रेंज, दमदार पावर और मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं.

Vinfast भारत में अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV Limo Green को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी पहले ही बता चुकी है कि वह भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट लाइन को बढ़ाना चाहती है और अब यह नई गाड़ी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है. अभी तक Vinfast के पास SUV सेगमेंट में ही विकल्प थे, लेकिन Limo Green के आने से कंपनी MPV सेगमेंट में भी अपनी जगह बनाएगी. ये गाड़ी खासकर उन लोगों के लिए बनाई जा रही है जिन्हें बड़ी फैमिली कार चाहिए, लेकिन वे इलेक्ट्रिक विकल्प चाहते हैं.

इस MPV का मुकाबला Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियों से होगा. डिजाइन की बात करें तो Limo Green का लुक काफी मॉडर्न और स्लीक है. इसमें Vinfast की खास डिजाइन स्टाइल देखने को मिलती है, लेकिन यह उनके पुराने मॉडल से थोड़ा अलग और नया लगता है. इसकी लंबाई 4740mm और व्हीलबेस 2840mm है, जिससे इसमें अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है.

दमदार बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Vinfast Limo Green में करीब 60kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो इसे लंबी दूरी तय करने में मदद करेगा. कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी लगभग 450 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है, जो रोजाना और लंबी जर्नी दोनों के लिए सही है. इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जो लगभग 200bhp की पावर देगा. ये पावर एक 7-सीटर गाड़ी के लिए काफी मानी जाती है और इससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी स्मूथ रहेगा.

चार्जिंग की बात करें तो इसमें 11kW AC चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा, यह 80kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी, जिससे यह गाड़ी सिर्फ 30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज हो सकती है. यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो लंबी दूरी की जर्नी करते हैं.

एडवांस फीचर्स 

फीचर्स के मामले में भी यह MPV काफी एडवांस हो सकती है. इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा, जिसमें ज्यादातर कंट्रोल डिजिटल होंगे और फिजिकल बटन कम होंगे. इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट और कनेक्टेड फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिससे ड्राइविंग और भी आसान और मजेदार हो जाएगी.

संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो Vinfast Limo Green की शुरुआती कीमत करीब 16 से 17 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. अगर कंपनी इसे इस कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह भारतीय बाजार में एक मजबूत विकल्प बन सकती है.

ये भी पढ़ें: Mahindra की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही MG की नई SUV, रेंज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget