एक्सप्लोरर

Mahindra की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही MG की नई SUV, रेंज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

MG की नई हाइब्रिड SUV भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है. इसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्प मिल सकते हैं. आइए इसके फीचर्स, रेंज, इंजन और कीमत से जुड़ी हर डिटेल्स जानते हैं.

भारत में कार बाजार तेजी से बदल रहा है और लोग अब पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों की ओर भी बढ़ रहे हैं. इसी को देखते हुए MG Motor India अब एक नई SUV लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी पहले ही बता चुकी है कि वह भारत में प्लग-इन हाइब्रिड सेगमेंट में कदम रखने वाली है. अब नई जानकारी से यह साफ हो गया है कि MG जल्द ही एक नई SUV लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि यह SUV चीन में बिक रही Wuling Starlight 560 पर बेस्ड होगी. कंपनी ने इसका डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल किया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह SUV अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च हो सकती है.

Mahindra से सीधा मुकाबला 

लॉन्च के बाद MG की ये SUV भारतीय बाजार में Mahindra XUV 7XO को टक्कर दे सकती है. हालांकि इसका मुकाबला थोड़ा अलग होगा क्योंकि इसमें अलग-अलग पावर ऑप्शन मिल सकते हैं. इस SUV में पेट्रोल, प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्प मिल सकते हैं. पेट्रोल वर्जन में 1.5 लीटर टर्बो इंजन मिलेगा, जो लगभग 174 से 177 bhp की पावर देगा. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा. वहीं, हाइब्रिड वर्जन में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होगी, जिससे कुल पावर 190 bhp से ज्यादा हो सकती है. यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 100 से 125 किलोमीटर तक चल सकती है और कुल मिलाकर 1100 किलोमीटर तक की लंबी रेंज दे सकती है. इलेक्ट्रिक वर्जन में बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज करने पर 450 से 540 किलोमीटर तक चल सकती है.

एडवांस फीचर्स और शानदार टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो MG की यह SUV काफी एडवांस होने वाली है. इसमें 12.8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इस्तेमाल में आसान होगा. साथ ही 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले भी दिया जा सकता है. इसमें 4G कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे, जिससे कार हमेशा अपडेटेड रहेगी. सुविधा के लिए इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अच्छा ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा. सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रिवर्स कैमरा, पार्किंग सेंसर और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स दिए जा सकते हैं. कुल मिलाकर यह SUV टेक्नोलॉजी और सेफ्टी दोनों में मजबूत होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diesel Cars Pricing: पेट्रोल की तुलना में महंगी क्यों आती है डीजल कारें, क्या है इसकी वजह
पेट्रोल की तुलना में महंगी क्यों आती है डीजल कारें, क्या है इसकी वजह
Mercedes GLC 400 EV: CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में लॉन्च की 715km रेंज वाली लग्जरी EV, फीचर्स दमदार
CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में लॉन्च की 715km रेंज वाली लग्जरी EV, फीचर्स दमदार
Hero Xpulse 450: मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बाइक में नहीं देखे होंगे
Hero Xpulse 450 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बाइक में नहीं देखे होंगे
Pagani Huayra 70 Anima: असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश
असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget