एक्सप्लोरर

Upcoming Toyota SUV: जल्द बाजार में आने वाली हैं टोयोटा की दो नई 7 सीटर एसयूवी, एक में मिलेगा हाइब्रिड पावरट्रेन

टोयोटा कोरोला क्रॉस बेस्ड नई 7 सीटर एसयूवी का मुकाबला बाजार में हुंडई टकसन से होगा. इस कार में एक पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Toyota Kirloskar: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर जल्द ही मारुति फ्रोंक्स पर आधारित एक एसयूवी कूप, एक नई थ्री रो एसयूवी और न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर के साथ पोर्टफोलियो में विस्तार करने की तैयारी कर रही है. नई टोयोटा एसयूवी कूप 2023 की दूसरी छमाही में बाजार में लॉन्च की जा सकती है. वहीं नई फॉर्च्यूनर को 2024 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. साथ ही कंपनी अपनी नई टोयोटा कोरोला क्रॉस 7-सीटर एसयूवी की टेस्टिंग भी शुरू कर चुकी है. आइए जानते हैं क्या खास होगा इन नई कारों में.  

कोरोला क्रॉस 7-सीटर एसयूवी

यह एसयूवी ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली कोरोला क्रॉस पर बेस्ड एक 7-सीटर एसयूवी है. कंपनी ने इसे अपने मॉड्यूलर TNGA-C प्लेटफॉर्म पर पर तैयार किया है. इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव, दोनों सिस्टम मिल सकता है. इसमें फ्लैट फोल्डेबल सीट्स और इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड टेलगेट मिलेंगे. साथ ही इस एसयूवी में 2.0L, 4-सिलेंडर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन और एक 2.0L पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो कि इनोवा हाइक्रॉस में भी देखने को मिलता है. हाइब्रिड सिस्टम के साथ यह सेटअप 184बीएचपी का पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है. जबकि पेट्रोल इंजन 172bhp की पॉवर और 205Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई टकसन और जीप मेरीडियन जैसी कारों से होगा. 

न्यू-जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर के भारत में भी बहुत जल्द आने की संभावना है. यह देश की सबसे लोकप्रिय 7-सीटर एसयूवी में से एक है. इस एसयूवी को इनोवा हाइक्रॉस वाले TNGA-F प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसमें कंपनी के ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले सिकोइया, टुंड्रा और लैंड क्रूजर जैसे मॉडल्स वाले कुछ डिजाइन एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं. साथ ही इस एसयूवी में ADAS सिस्टम के साथ इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग व्हील और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम जैसे बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे. साथ ही इसका पावरट्रेन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस होगा. इस एसयूवी में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 1GD-FTV 2.8L डीजल इंजन मिलेगा. 

हुंडई टकसन से होगा मुकाबला

टोयोटा कोरोला क्रॉस बेस्ड नई 7 सीटर एसयूवी का मुकाबला बाजार में हुंडई टकसन से होगा. इस कार में एक पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. यह कार 2WD और 4WD सिस्टम से लैस है. साथ ही ADAS सहित ढेर सारे अन्य फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च किए X3 एसयूवी के दो नए डीजल वेरिएंट्स, 67.50 लाख रुपये है शुरूआती कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget