एक्सप्लोरर

BMW X3: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च किए X3 एसयूवी के दो नए डीजल वेरिएंट्स, 67.50 लाख रुपये है शुरूआती कीमत 

इसका मुकाबला ऑडी क्यू 5 से होता है, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ एक 2.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 245.59 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 60.50 लाख रुपये से शुरू होती है.

BMW X3 New Variant: जर्मन वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत के लिए अपनी 2023 बीएमडब्ल्यू एक्स3 एसयूवी के दो नए डीजल वेरिएंट- एक्स3 एक्सड्राइव20डी एक्सलाइन और एक्स3 एक्सड्राइव20डी एम को लॉन्च कर दिया है यह दोनों ही वेरिएंट डीजल इंजन के साथ देश में ही तैयार किए गए हैं. इस मॉडल के xDrive20d xLine की एक्स शोरूम कीमत 67.50 लाख रुपये और रखी गई है. xDrive20d M Sport वेरिएंट की कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई है. 

4 रंगों में है उपलब्ध

नई BMW X3 डीजल मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे और ब्लैक सफायर जैसे 4 मैटेलिक कलर्स में उपलब्ध है. साथ ही इसमें दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन कैनबरा बेज और कालाके साथ कॉन्यैक शामिल हैं. 

डिजाइन

नई BMW X3 xLine के लुक की बात करें तो इसमें सिग्नेचर किडनी ग्रिल, एक एलईडी हेडलाइट सेट-अप, और बूट तक फैली हुई रीडिजाइंड टेल-लाइट्स के साथ स्पोर्टियर फ्रंट और रियर बंपर, रूफ रेल्स पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश और इंटीरियर में एम ब्रांडिंग दी गई है. वहीं xLine वेरिएंट में एल्युमिनियम-फिनिश्ड रूफ रेल्स हैं, 19-इंच के बाइकलर स्टाइल अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. जबकि एम स्पोर्ट में वाई-स्पोक स्टाइल अलॉय व्हील्स मिलते हैं. 

फीचर्स

BMW X3 में Harman-Kardon साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और बीएमडब्ल्यू आई ड्राइव के सपोर्ट वाला 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. एम स्पोर्ट वेरिएंट में हेड-अप डिस्प्ले, 3डी व्यू सराउंड कैमरा और जेस्चर कंट्रोल जैसे अधिक फीचर्स मिलते हैं. एम स्पोर्ट में एल्युमिनियम और पर्ल क्रोम इंटीरियर दिया गया है. 

पावरट्रेन

नई BMW X3 में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 190bhp की पावर और 1,750-2,500 rpm पर 400Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 213 किमी प्रति घंटे है. यह कार केवल 7.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. ऑल व्हील ड्राइव के साथ इस पावरट्रेन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. एक्सलाइन वेरिएंट में डायनेमिक डैम्पर कंट्रोल नहीं मिलता है, जो कि एक्स3 के एम स्पोर्ट वेरिएंट में देखने को मिलता है. 

ऑडी क्यू 5 से होता है मुकाबला

इस कार का मुकाबला ऑडी क्यू 5 से होता है, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ एक 2.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 245.59 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 60.50 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- लैंबोर्गिनी ने पेश किया एवेंटाडोर का सक्सेसर, हाईब्रिड पावरट्रेन से है लैस, 350 किमी/घंटे की है टॉप स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Driving License Cancellation Rule: कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
3 घंटे का सफर अब 35 मिनट में, जानें कितना लगेगा टोल?
3 घंटे का सफर अब 35 मिनट में, जानें कितना लगेगा टोल?
सीट बेल्ट बनी बड़ी मुसीबत, 15 लाख ट्रक हुए रिकॉल
सीट बेल्ट बनी बड़ी मुसीबत, 15 लाख ट्रक हुए रिकॉल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget