एक्सप्लोरर

Toyota Innova Hycross vs Crysta: टोयोटा इनोवा ​हाईक्रॉस या क्रिस्टा, कौनसी MPV आपके लिए है बेहतर, देखें कंपेरिजन

Toyota Innova Hycross: इनोवा हाईक्रॉस फीचर, केबिन स्पेस, ड्राइविंग जैसी तमाम चीजों के साथ क्रिस्टा से काफी आगे है. वहीं इसमें केवल एक डीजल इंजन की कमी है, जो क्रिस्टा में मौजूद है.

Toyota Innova Hycross vs Innova Crysta: टोयोटा ने अपनी इनोवा हाईक्रॉस को पेश कर दिया है. कंपनी जल्द ही इसकी बुकिंग लेने के साथ, इसकी बिक्री शुरू कर देगी. हमने इस कार को चलाकर देखा, तो इस कार के हाइब्रिड पॉवरट्रेन, फीचर्स और कंफर्ट ने हमें प्रभावित किया. इसका इनोवा क्रिस्टा से क्या मुकाबला है हम इस पर बात करेंगे. हालांकि, टोयोटा अपनी नई हाईक्रॉस के साथ इनोवा के डीज़ल इंजन की बिक्री भी जारी रखेगी. इसलिए प्रीमियम एसयूवी खरीदने वालो के लिये हम यहां दोनों की तुलना करने जा रहे हैं.

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस vs इनोवा क्रिस्टा

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, इनोवा क्रिस्टा की तुलना में बड़ी और लंबी है. इस कार को नए प्लेटफॉर्म मोनोकोक पर तैयार किया गया है और इनोवा क्रिस्टा लेडर फ्रेम प्लेटफार्म पर बेस्ड है. इसलिए इस मामले में दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं. वहीं इनोवा हाईक्रॉस में अपराइट डिजाइन, बड़े फ्रंट एंड के साथ एक प्रीमियम स्टांस है. जबकि इनोवा क्रिस्टा भी एक एमपीवी के मामले में काफी कुछ है.

फीचर्स

हालांकि, मजबूती के मामले में दोनों कार शानदार हैं. लेकिन नए डेशबोर्ड के साथ हाईक्रॉस अंदर से ज्यादा प्रीमियम लुक देती है. इसका नया टचस्क्रीन क्रिस्टा की तुलना में ज्यादा आकर्षक दिखता है. इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी बड़ी टचस्क्रीन दी गयी है. इसके अलावा फीचर्स के मामले में भी इनोवा हाईक्रॉस क्रिस्टा पर भारी पड़ती हुई दिखती है. जैसे हाईक्रॉस में पैनोरमिक सनरूफ, कूल्ड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, पावर्ड हैंड ब्रेक, प्रीमियम जेबीएल ऑडियो सिस्टम, मल्टी जोन एसी के साथ भी काफी कुछ दिया गया है. जबकि पीछे की सीट भी ओटोमन एक्सटेंडेड फीचर के साथ दी जाती है. इसके अलावा हाईक्रॉस में ADAS लेवल 2 की सुविधा भी दी गयी है. ये सभी फीचर्स आपको क्रिस्टा में नहीं मिलते.

केबिन

स्पेस के मामले में भी इनोवा हाईक्रोस लंबे व्हीलबेस और एक बड़े केबिन के साथ आती है. जिसकी वजह से इसमें क्रिस्टा के मुकाबले ज्यादा स्पेस मिल जाता है. 

इंजन

अगर दोनों MPV के इंजन की बात करें तो, हाईक्रॉस अभी केवल पेट्रोल विकल्प के साथ उपलब्ध है और वहीं इसके हाइब्रिड सेटअप को अभी तैयार किया जा रहा है. जिसमें 2.0l के यूनिट का प्रयोग किया जायेगा. जो लगभग 184 bhp की पावर ​जनरेट करेगा. वहीं इनोवा क्रिस्टा डीज़ल-पेट्रोल के साथ-साथ मनुअल और ऑटोमेटिक दोनों विकल्प के साथ मौजूद है.

माइलेज

इनोवा हाईक्रॉस का एक बार टैंक फुल करने पर 1,000 किमी से ज्यादा चलने की क्षमता है, जिससे ये क्रिस्टा के मुकाबले थोड़ी किफायती है.

ग्राउंड क्लीयरेंस

ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो, दोनों MPV इस मामले में ​समान हैं. लेकिन दोनों कारों को ड्राइव करने के बाद हाईक्रॉस की ड्राइविंग इनोवा से ज्यादा बेहतर एक्सपेरिएंस देती है.

निष्कर्ष

इनोवा हाईक्रॉस फीचर, केबिन स्पेस, ड्राइविंग जैसी तमाम चीजों के साथ क्रिस्टा से काफी आगे है. वहीं इसमें केवल एक डीजल इंजन की कमी है, जो क्रिस्टा में मौजूद है.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे हैं 17 नए ड्राइविंग इंस्टीट्यूट, रायबरेली से होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
Speed Limit Expressway Rule: कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
कार लेकर एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं, 1 नवंबर से बदलेंगे नियम
FASTag Charge: 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
FASTag पर 3075 या 1500 रुपये, दोनों देने होंगे या एक? जानें नियम
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार
जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget