एक्सप्लोरर

Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall

टेस्ला ने चीन में डोर हैंडल और इमरजेंसी रिलीज सिस्टम में खामी के चलते करीब 30 लाख गाड़ियां वापस मंगवाई हैं. एक्सीडेंट के समय दरवाजे न खुलने से जान का खतरा था.

अपनी बेहतरीन कार के लिए मशहूर दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कंपनी टेस्ला को बहुत बड़ा झटका लगा है. जिससे कंपनी को बेहद ही नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, टेस्ला को चीनी बाजार से बेहद बड़ा झटका लगा है. क्योंकि, कंपनी को अपनी पॉपुलेशन-फेवरेट इलेक्ट्रिक गाड़ियों के डोर हैंडल और इमरजेंसी डोर-रिलीज सिस्टम में एक गंभीर सुरक्षा खामी मिलने के बाद लगभग 30 लाख से अधिक वाहनों को वापस मंगाना पड़ा है.

बता दें कि, चीन के बाजार नियामक स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने जांच में पाया कि गंभीर सड़क दुर्घटना के दौरान जब कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम अचानक ठप हो जाता है तो इसके फ्लश और इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल काम करना बंद कर देते हैं. ऐसी स्थिति में अंदर बैठे यात्रियों के लिए बाहर निकलना और बाहर से बचाव दल के लिए उन्हें सुरक्षित खींचना नामुमकिन सा हो जाता है जिससे लोगों की जान पर बड़ा खतरा बन आता है. इस लिए अब टेस्ला ने अपनी लाखों कारों रिकॉल कर दिया है.

किन मॉडल्स पर पड़ा असर?

बता दें कि, चीन में हुए इस सबसे बड़े सुरक्षा रिकॉल का दायरा काफी बड़ा है जिसमें कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स शामिल हैं. रिकॉल नोटिस के मुताबिक इसमें चीन में स्थानीय स्तर पर बनी और बाहर से इम्पोर्ट की गई करीब 10 लाख मॉडल 3 और लगभग 19.5 लाख मॉडल Y गाड़ियां शामिल हैं.

वहीं, इसके अलावा लग्जरी सेगमेंट वाली मॉडल S और मॉडल X की हजारों गाड़ियों को भी इस लिस्ट में रखा गया है. टेस्ला के साथ-साथ चीन की कुछ अन्य ईवी कंपनियों जैसे शाओमी और लीपमोटर ने भी इसी तरह के हिडन डोर हैंडल इश्यू के चलते अपनी लाखों गाड़ियों को वापस मंगवाने का ऐलान किया है.


Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall

यह भी पढ़ें: Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च

आखिर क्या है असली खराबी?

अब बात करते हैं कार में हुई खराबी की तो बता दें कि, आजकल की मॉडर्न इलेक्ट्रिक गाड़ियों में कार को हवा के दबाव से बचाने और स्पोर्टी लुक देने के लिए बॉडी में छिपे हुए इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल दिए जाते हैं. जो सिर्फ बटन दबाने या सेंसर से ही बाहर आते हैं. लेकिन किसी भीषण टक्कर के बाद जब कार की मुख्य बैटरी या इलेक्ट्रिकल वायरिंग कट जाती है तो ये दरवाजे ऑटोमैटिकली लॉक हो जाते हैं.

हालांकि, टेस्ला की गाड़ियों में अंदर की तरफ एक मैनुअल मैकेनिकल लीवर तो दिया जाता है लेकिन उसका रंग और डिजाइन केबिन के इंटीरियर से इतना मिलता-जुलता है कि इमरजेंसी के वक्त घबराया हुआ इंसान उसे ढूंढ ही नहीं पाता. चीन में हाल ही में हुए कुछ दर्दनाक हादसों में कारों में आग लगने के बाद दरवाजे न खुलने की वजह से यात्रियों की जान चली गई थी जिसके बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है.


Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall

क्या है इस समस्या का समाधान?

इस बड़े रिकॉल के बाद टेस्ला ने साफ किया है कि इस खामी को दूर करने के लिए ग्राहकों को अपनी गाड़ी मैकेनिक या सर्विस सेंटर पर बहुत दिनों तक छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी इस समस्या को सुलझाने के लिए एक फ्री ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने जा रही है.

यह नया सॉफ्टवेयर एक्सीडेंट या एयरबैग खुलते ही गाड़ी के शीशों को अपने आप नीचे झुका देगा ताकि यात्री आसानी से बाहर आ सकें या हवा मिल सके. इसके साथ ही कंपनी सर्विस सेंटर के जरिए गाड़ियों के केबिन में चमकीले वॉर्निंग स्टिकर्स और मार्कर्स लगाएगी ताकि इमरजेंसी में कोई भी व्यक्ति मैनुअल डोर लीवर को तुरंत पहचान कर खींच सके.

सेफ्टी नियमों को लेकर बढ़ रही सख्ती

आपको बता दें कि, चीन सरकार ने सुरक्षा खतरों को देखते हुए पहले ही 2027 से गाड़ियों में इस तरह के पूरी तरह से छिपे रहने वाले फ्लश डोर हैंडल पर पूरी तरह से बैन लगाने का कानून पास कर दिया है. केवल चीन ही नहीं बल्कि अमेरिका की रोड सेफ्टी एजेंसी भी टेस्ला के इन दरवाजों से जुड़ी शिकायतों पर कड़ी जांच कर रही है और नए कड़े नियम बनाने पर विचार कर रही है.

इस बड़े रिकॉल ने पूरी ऑटो इंडस्ट्री को यह सबक दे दिया है कि कार को स्टाइलिश और हाई-टेक बनाने की होड़ में यात्रियों की बेसिक सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
Advertisement

वीडियोज

YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget