एक्सप्लोरर

Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे

Amla Powder: आंवले को लंबे समय तक रखने का एक पुराना तरीका है उस पर थोड़ा तेल लगाना. इसके लिए सबसे पहले ताजा आंवलों को अच्छी तरह धो लें और कपड़े की मदद से पूरी तरह सुखा लें.

Easy Hacks To Keep Indian Gooseberry Fresh: सर्दियों के मौसम में बाजार में आंवला आसानी से मिलने लगता है. आंवला स्वाद में खट्टा जरूर होता है, लेकिन इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि लोग सीजन में ज्यादा मात्रा में आंवला खरीद लेते हैं. परेशानी तब आती है जब कुछ दिनों बाद आंवला नरम पड़ने लगता है या खराब होने लगता है. चूंकि आंवला एक सीजनल फल है और बाजार में सीमित समय के लिए मिलता है, ऐसे में अगर इसे सही तरीके से स्टोर किया जाए तो लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर आपने भी बाजार से ताजा आंवला खरीदा है और चाहते हैं कि वह कई दिनों या महीनों तक इस्तेमाल करने लायक बना रहे, तो इसे रखने के कुछ आसान तरीके हैं. सही तरीके से स्टोर करने पर आंवले की शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है और सीजन खत्म होने के बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

सरसों के तेल से आंवला करें स्टोर

आंवले को लंबे समय तक रखने का एक पुराना तरीका है उस पर थोड़ा तेल लगाना. इसके लिए सबसे पहले ताजा आंवलों को अच्छी तरह धो लें और कपड़े की मदद से पूरी तरह सुखा लें. आंवले पर पानी नहीं रहना चाहिए. अब हाथ में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और एक-एक करके आंवले पर अच्छी तरह तेल लगा दें. इसके बाद इन्हें प्लास्टिक बैग में रखें और फ्रिज में स्टोर कर दें. इस तरीके से आंवले को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए रखा जा सकता है.


Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे

एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल

अगर आप आंवले को बिना किसी दूसरी चीज के स्टोर करना चाहते हैं, तो एयरटाइट कंटेनर भी एक आसान तरीका है. आंवले को पहले धोकर साफ करें और फिर किचन टॉवल या सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें. जब आंवले पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में स्टोर कर दें. कंटेनर अच्छी तरह बंद होना चाहिए, ताकि अंदर की नमी और हवा का असर कम हो. यह तरीका आंवले को कुछ समय तक फ्रेश रखने में मदद कर सकता है.

उबालकर सुखाएं और फिर करें स्टोर

आंवले की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उसे उबालकर सुखाकर भी रखा जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आंवले के बीज निकाल लें. इसके बाद उन्हें पानी में करीब 10 से 15 मिनट तक उबालें. उबालने के बाद आंवलों को अच्छी तरह सुखा लें. फिर इन्हें एक-दो दिन धूप में रखें, ताकि आंवले पूरी तरह सूख जाएं. जब आंवले अच्छी तरह सूखकर सख्त हो जाएं, तो इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें. इस तरह आंवले को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.


Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे

आंवले का पाउडर बनाकर रखें

अगर आपके पास काफी मात्रा में आंवला है, तो उसका पाउडर बनाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए भी पहले आंवले को उबालकर और धूप में अच्छी तरह सुखाने की प्रक्रिया अपनाएं. जब आंवले पूरी तरह सूखकर सख्त हो जाएं, तो उन्हें ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. तैयार आंवला पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. इसे जरूरत के हिसाब से पानी में मिलाकर ड्रिंक के तौर पर लिया जा सकता है या सब्जियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

आंवले की कैंडी या मुरब्बा बनाकर रखें

आंवले को लंबे समय तक इस्तेमाल करने का एक और तरीका है उसकी कैंडी या मुरब्बा बनाना. यह खासकर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें आंवला सीधे खाना पसंद नहीं है. बच्चों को भी इसका स्वाद ज्यादा पसंद आ सकता है. इसके लिए आंवले को पहले उबालकर धूप में सुखाया जाता है. इसके बाद इसमें अच्छी मात्रा में चीनी मिलाई जाती है, जो इसे कई महीनों तक सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है. इस तरह आंवले का स्वाद भी बदल जाता है और उसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Needle Threading Trick: सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स

आंवला स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान

आंवला स्टोर करने से पहले उसे अच्छी तरह धोना और फिर पूरी तरह सुखाना जरूरी है. अगर आंवले पर पानी या नमी रह गई, तो वह जल्दी खराब हो सकता है. जिस कंटेनर में आंवला रख रहे हैं, वह भी साफ और सूखा होना चाहिए. आप आंवले को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरीकों से स्टोर कर सकते हैं. कुछ तरीकों से इसे कई हफ्तों तक तो कुछ तरीकों से महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर बाजार में ताजा आंवला ज्यादा मात्रा में मिल रहा है, तो एक साथ खरीदकर सही तरीके से स्टोर करना सीजन खत्म होने के बाद भी इसका इस्तेमाल करने का आसान तरीका हो सकता है.

इसे भी पढ़ें - Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget