एक्सप्लोरर

बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान

अपनी बाइक में तेज आवाज या पटाखे छोड़ने वाला फैंसी साइलेंसर लगवाना पड़ेगा भारी. ट्रैफिक पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत काट सकती है 10,000 रुपये तक का तगड़ा चालान.

आजकल के युवा अपनी बाइक को लेकर काफी उत्साह में रहते हैं और तरह-तरह के बाइक में मॉडिफिकेशन करा लेते हैं. अक्सर देखा जाता है कि, रॉयल एनफील्ड और स्पोर्टी बाइक्स में लोग कई तरह के बदलाव करवा देते हैं. इन दिनों हमारे देश में तेज गर्जना करने वाले या पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगाने का चलन काफी बढ़ चुका है.अगर आपने भी अपनी बाइक का ओरिजिनल साइलेंसर निकालकर उसकी जगह कोई फैंसी या मॉडिफाइड एग्जॉस्ट सिस्टम लगवा रखा है तो अब आपको संभल जाने की सख्त जरूरत है.

देश भर की ट्रैफिक पुलिस ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ आर-पार के मूड में है और सड़कों पर स्पेशल अभियान चलाकर भारी-भरकम चालान काट रही है. RTO नियमों के मुताबिक बिना अनुमति गाड़ी के स्ट्रक्चर या कंपनी से मिले साइलेंसर से छेड़छाड़ करना पूरी तरह गैर-कानूनी है. जिसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है.

गैर-कानूनी है साइलेंसर बदलना

आपको बता दें कि, जब कंपनियां कोई बाइक तैयार करती हैं तो उसके साइलेंसर में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए खास फिल्टर और कैटेलिटिक कनवर्टर लगाए जाते हैं. यह साइलेंसर सरकार द्वारा तय किए गए डेसिबल लिमिट और BS6 एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से डिजाइन होता है.

लेकिन जब आप बाजार से कोई लोकल या तेज आवाज वाला साइलेंसर लगवाते हैं तो वह न सिर्फ बहुत ज्यादा शोर पैदा करता है बल्कि जहरीला धुआं भी सीधे हवा में छोड़ता है. साइलेंसर से निकलने वाली तेज और अचानक आवाजें सड़कों पर चल रहे अन्य चालकों का ध्यान भटकाती हैं. जिससे अचानक हादसे होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इस लिए भारत में ऐसे साइलेंसर लगवाना गैर कानूनी मना जाता है.


बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान

यह भी पढ़ें: चार्जिंग फुल, फिर भी रेंज कम? जानें क्या करें

कट सकता है भारी चालान

आपकी बाइक यदि चेकिंग के दौरान पुलिस पकड़ती है और उसमें मॉडिफाइड साइलेंसर मिलता है तो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) के तहत कार्रवाई की जाएगी. नियमों के उल्लंघन पर पहली बार पकड़े जाने पर 1,000 से लेकर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

लेकिन अगर आपकी बाइक से तय सीमा से ज्यादा तेज आवाज निकल रही है या पटाखा फोड़ने जैसी आवाज आ रही है तो ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में यह चालान सीधे 10,000 रुपये तक पहुंच सकता है. इसके अलावा कुछ राज्यों में पुलिस ऑन-द-स्पॉट कानूनी कार्रवाई करते हुए मैकेनिक से आपकी गाड़ी का फैंसी साइलेंसर निकलवाकर उसे रोड रोलर से नष्ट भी कर देती है. जिससे आपका दोगुना नुकसान होता है.


बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान

गाड़ी भी हो सकती है सीज

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने पर नुकसान सिर्फ चालान तक ही सीमित नहीं रहता. अगर आपकी बाइक में लगा साइलेंसर ध्वनि मानकों का गंभीर उल्लंघन करता पाया जाता है तो ट्रैफिक पुलिस को आपकी बाइक को तुरंत जब्त करने का पूरा अधिकार है. गाड़ी सीज होने के बाद आपको कोर्ट या आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

इसके बाद आपको दोबारा कंपनी का ओरिजिनल साइलेंसर लगवाना पड़ेगा और आरटीओ अधिकारी से अप्रूवल मिलने के बाद ही आपकी बाइक छूटेगी. इस पूरी प्रक्रिया में आपका काफी समय और हजारों रुपये बेवजह बर्बाद हो जाएंगे इसलिए ऐसी झंझटों से दूर रहना ही समझदारी है.

करें यह काम

बता दें कि, अगर आप ट्रैफिक चालान और कोर्ट-कचहरी के झंझटों से खुद को दूर रखना चाहते हैं तो आज ही अपनी बाइक में कंपनी का ओरिजिनल एग्जॉस्ट वापस लगवा लें. अगर आपको अपनी बाइक का लुक या साउंड बदलना ही है तो केवल उन्हीं ब्रांडेड और अप्रूव्ड एग्जॉस्ट्स का चुनाव करें जो RTO और पॉल्यूशन डिपार्टमेंट द्वारा सर्टिफाइड हों और जिनमें DB-किलर लगा हो.

हालांकि, सबसे सुरक्षित रास्ता यही है कि आप कंपनी द्वारा दिए गए स्टॉक साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें. यह आपकी गाड़ी के इंजन की लाइफ सही रखेगा, माइलेज बेहतर देगा और आपको सड़क पर बिना किसी डर के राइड करने की पूरी आजादी देगा.

यह भी पढ़ें: क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
Advertisement

वीडियोज

विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
EC-विपक्ष में टकराव! सड़क पर थमेगा सियासी संग्राम?
CEC के खिलाफ आक्रमक राहुल-प्रियंका, ज्ञानेश कुमार का क्या होगा?
EC-विपक्ष में घमासान..थमेगा संग्राम?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget