एक्सप्लोरर

Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी 5 सितंबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है नई बलेनो फेसलिफ्ट. जानिए कार में मिलने वाले नए लुक्स, 10.1-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और सीएनजी-एएमटी जैसे फीचर्स.

हमारे देश में जब भी किसी प्रीमियम हैचबैक कार का नाम लिया जाता है तो दिमाग में सबसे पहले मारुती सुज़की सुजुकी की बलेनो का नाम आता है. क्योंकि, इस सेगमेंट में  सबसे ज्यादा बलेनो बिक रही है. जिसके चलते इन दिनों इस कार की डिमांड बढ़ गई है. ग्राहकों की मांग को देखते हुए कंपनी ने अब इस नए अवतार में लांच करने का सोचा है.

बता दें कि, लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मारुति ने साफ कर दिया है कि नई बलेनो फेसलिफ्ट को आगामी 5 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. अगर आप भी कोई नई फैमिली हैचबैक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सितंबर की शुरुआत में आने वाली यह नई कार आपके लिए एक बेहतरीन और हाई-टेक विकल्प साबित हो सकती है. चलिए जानतें हैं नई बलेनो क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकता है.

देखने को मिलेगा नया स्पोर्टी लुक

अगर बात करें नए बलेनो के डिजाइन की तो 2026 बलेनो फेसलिफ्ट में कंपनी ने फ्रंट और रियर प्रोफाइल में कई आकर्षक कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं. गाड़ी के सामने की तरफ नई डिजाइन की गई फ्रंट ग्रिल, नए शार्प एलईडी डीआरएल्स, री-डिजाइन किया गया बंपर और नए फॉग लैंप हॉसिंग देखने को मिलेंगे.

वहीं, कार के साइड प्रोफाइल का ओवरऑल सिलुएट पहले जैसा ही रखा गया है लेकिन इसमें नए 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं. जबकि इसके अलावा कार के पीछे की तरफ नए पैटर्न वाली टेल-लाइट्स और नया बंपर दिया जा रहा है. साथ ही कंपनी इस नए मॉडल में कुछ ताजा और नए बॉडी कलर ऑप्शंस भी पेश कर सकती है.


Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च

यह भी पढ़ें: क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल

नई बलेनो में मिलेगा हाई-टेक केबिन

जबकि अब बात करें कार के इंटीरियर की इस बार कार को पहले से कहीं ज्यादा लग्जरी और आरामदायक बनाने की पूरी कोशिश की गई है. केबिन के अंदर अब मौजूदा 9-इंच सिस्टम की जगह बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है.

वहीं, कंपनी ने भारतीय गर्मियों को ध्यान में रखते हुए इसमें पहली बार फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर देने जा रही है. इसके अलावा कार में वायरलेस फोन चार्जर, नया ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे एडवांस्ड फीचर्स बरकरार रहेंगे.


Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च

पहली बार मिलेगा एएमटी गियरबॉक्स

आपको बता दें कि, इंजन और परफॉरमेंस के मामले में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा. यह इंजन 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शंस मिलते हैं.

इस फेसलिफ्ट की सबसे बड़ी यूएसपी यह होने वाली है कि कंपनी इसमें पहली बार फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक एएमटी गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन दे सकती है. अब तक मारुति की सीएनजी गाड़ियों में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलता था लेकिन इस नए बदलाव के बाद ग्राहकों को भारी माइलेज के साथ क्लच-फ्री ड्राइविंग का भी भरपूर मजा मिलेगा.

क्या रह सकती है कीमत?

बता दें कि, सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मारुति इस बार बलेनो फेसलिफ्ट के टॉप-एंड वेरिएंट्स में Level-1 ADAS जैसे फीचर्स भी दे सकती है. जिसमें रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल होंगे. इसके अलावा 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ABS के साथ EBD और हिल-होल्ड असिस्ट मानक तौर पर मिलेंगे.

नए फीचर्स और कॉस्मैटिक अपडेट्स की वजह से नई बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.80 लाख रुपये से लेकर 9.80 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है. बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला हुंडई i20, टाटा अल्ट्रोज़ और टोयोटा ग्लैंजा जैसी स्थापित हैचबैक गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें: हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget