एक्सप्लोरर

Tata Curvv SUV: टाटा कर्व एसयूवी का प्रोडक्शन मॉडल आया सामने, जानिए डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स 

टाटा की एक्टिव.ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, कर्व एसयूवी इलेक्ट्रिक मॉडल में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है. टाटा कर्व को पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ भी पेश करने की भी योजना है.

Tata Curvv Design: भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में, टाटा मोटर्स ने कर्व एसयूवी के प्री-प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है. इस कार्यक्रम में कंपनी के नए और अपकमिंग मॉडलों की एक रेंज पेश की गई, जिसमें टाटा अल्ट्रोज रेसर, सफारी डार्क एडिशन और हैरियर ईवी शामिल हैं. हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को टक्कर देने के लिए टाटा कर्व कूप एसयूवी शुरू में एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी, बाद में इसे आईसीई वर्जन में भी पेश किया जाएगा.

डिजाइन डिटेल्स 

ऑरेंज कलर में पेश टाटा कर्व पिछले साल ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किए गए कांसेप्ट मॉडल के समान है. यह ब्रांड के नए डिजाइन लैंग्वेज के साथ आएगी, जिसमें एक खास ग्रिल, चौड़े एयर डैम के साथ एक फ्रंट बम्पर, हेडलैंप क्लस्टर और अपडेटेड हैरियर और सफारी एसयूवी की तरह फॉग लैंप असेंबली शामिल है.

मुख्य डिजाइन एलिमेंट्स में सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल, चौकोर व्हील आर्च, पिंसर-स्टाइल ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और एक मजबूत बॉडी क्लैडिंग शामिल हैं. विंडो को क्रोम से तैयार किया गया है, और कर्व फ्लश-टाइप डोर हैंडल पेश करने वाला पहला टाटा मॉडल है. स्लोप रूफ के साथ रियर प्रोफाइल काफी आकर्षक है. एसयूवी के पिछले हिस्से में एक क्लीन बम्पर, एक फुल वाइड एलईडी लाइट स्ट्रिप, बम्पर-इंटीग्रेटेड टेललैंप और एक स्प्लिट एयरो रियर स्पॉइलर है.

इंटीरियर और स्पेसिफिकेशन

टाटा के आधुनिक वाहन लाइनअप के अनुरूप, अपकमिंग कर्व एसयूवी ढेर सारे एडवांस फीचर्स से लैस है. एक प्रमुख आकर्षण एडीएएस तकनीक के साथ स्टीयरिंग व्हील के पीछे लगा हेड्स-अप डिस्प्ले (एचयूडी) है. इस कूप एसयूवी में 360-डिग्री कैमरा, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एक फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है.

पावरट्रेन

टाटा की एक्टिव.ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, कर्व एसयूवी इलेक्ट्रिक मॉडल में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है. टाटा कर्व को पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ भी पेश करने की भी योजना है. पेट्रोल वेरिएंट में टाटा का नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 125PS और 225Nm का आऊटपुट जेनरेट करेगा. जबकि डीजल मॉडल में नेक्सन वाला 1.5L यूनिट मिलेगा, जो 115bhp और 260Nm का आऊटपुट जेनरेट करेगा.

यह भी पढ़ें -

दो नए स्कूटर बाजार में लाने वाली है हीरो मोटोकॉर्प, जानिए क्या होगी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के लिए भी सबसे सेफ कार बनी Punch EV, मिली 5 स्टार रेटिंग
बच्चों के लिए भी सबसे सेफ कार बनी Punch EV, मिली 5 स्टार रेटिंग
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget