एक्सप्लोरर

Upcoming Hero Scooters: दो नए स्कूटर बाजार में लाने वाली है हीरो मोटोकॉर्प, जानिए क्या होगी खासियत

Xoom 125R को पावर देने के लिए एक एयर-कूल्ड, 124.6cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 9.5hp पॉवर और 10.14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Hero Motocorp: हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले साल ही भारत में Xoom 110 स्कूटर को लॉन्च किया था, लेकिन अब Xoom लाइनअप में दो नए स्कूटरों; Xoom 125R और Xoom 160 के जल्द ही शामिल होने की उम्मीद है. इन दोनों को सबसे पहले EICMA 2023 में पेश किया गया था, और हाल ही में हीरो वर्ल्ड कार्यक्रम से इसने भारत में अपनी शुरुआत की.

हीरो ज़ूम 160

ज़ूम 160 में एक ऐसा फीचर है, जिसे इस सेगमेंट में शायद ही कभी देखने को मिलता है. मैक्सी-स्कूटर और एडीवी स्टाइलिंग एलिमेंट्स दोनों के मिश्रण के साथ, ज़ूम 160 का डिजाइन बाजार में मौजूद अन्य मॉडल्स से अलग होगा. यह बिना चाबी के इग्निशन और रिमोट सीट खोलने वाले फीचर से लैस है और इसमें हीरो की पेटेंट वाली i3s स्टॉप-स्टार्ट तकनीक भी है.

हीरो ज़ूम 160 इंजन और स्पेसिफिकेशन

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लिक्विड-कूल्ड, 156cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 8,000rpm पर 14hp पॉवर और 6,500rpm पर 13.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जब यह लॉन्च होगा, तो ज़ूम 160 इस सेगमेंट में उपलब्ध केवल दो स्कूटरों में से एक होगा जिसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. इसके अंडरपिनिंग्स, टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के साथ बहुत एडवांस हैं. इसमें 14 इंच के व्हील्स और 141 किलोग्राम का वजन है. ज़ूम 160 अपने सेगमेंट में उपलब्ध अधिकांश स्कूटरों की तुलना में बड़ा है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला यामाहा एरोक्स 155 से होगा.

हीरो ज़ूम 125आर

 Xoom 125R एक काफी ट्रेडिशनल 125cc स्कूटर है, इसमें 14-इंच के व्हील दिए गए हैं. इसकी स्टाइलिंग ज़ूम 110 के डिज़ाइन का अपडेटेड वर्जन है, हालांकि इसमें स्कूटर में शायद ही कभी मिलने वाला सीक्वेंशियल एलईडी इंडिकेटर और फुल डिजिटल डैशबोर्ड जैसे कुछ प्रीमियम टच मिलते हैं. जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर है, जो कि टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स से लैस है. 

हीरो ज़ूम 125आर इंजन

Xoom 125R को पावर देने के लिए एक एयर-कूल्ड, 124.6cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 9.5hp पॉवर और 10.14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 125cc स्कूटर सेगमेंट में, Xoom 125R, लॉन्च के बाद TVS NTorq (84,636-1.05 लाख रुपये), सुजुकी एवेनिस (92,800 रुपये) और होंडा डियो 125 (83,400- 91,300 रुपये) से मुकाबला करेगा.

यह भी पढ़ें -

खरीदनी है नई बाइक? तो पिछले महीने बाजार में आई हैं ये 5 दमदार मोटरसाइकिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?
36 लाख रुपये की SUV, लेकिन खरीद पाएंगे सिर्फ 85 लोग, Jeep Meridian में क्या है इतना खास?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget