एक्सप्लोरर

Upcoming Skoda Cars: स्कोडा की ये तीन कार धमाल मचाने को तैयार, जानें कब होंगी लॉन्च?

Skoda New Models Launch Date: स्कोडा एक के बाद एक तीन नए मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रही है. इनमें से एक स्कोडा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे अगले साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है.

Skoda New Cars Launch Date: कार निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी तीन धमाकेदार कारों के साथ आने की तैयारी कर रही है. स्कोडा की ये तीनों गाड़ियां साल 2025 में कदम रखने वाली हैं. एक तरफ जहां स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट और स्लाविया फेसलिफ्ट की भारतीय बाजार में एंट्री होगी. वहीं कंपनी ग्लोबल मार्केट में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी भी उतारने वाली है.

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (Skoda Slavia Facelift)

स्कोडा की पॉपुलर कार स्लाविया में मिड-लाइफ अपडेट देखने को मिल सकता है. स्कोडा की ये सेडान फरवरी 2022 में भारत में आई थी. इस कार में करीब 3.5 साल बाद अपडेट आ सकता है. स्कोडा स्लाविया सितंबर, 2025 में लॉन्च की जा सकती है. इस फेसलिफ्ट मॉडल के कई बदलाव के साथ आने की उम्मीद है.

स्कोडा स्लाविया के ट्वीक डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस कार में लगी हेडलैम्प्स को भी बदला जा सकता है. साथ ही कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखे जा सकते हैं. लेकिन इस कार के पावरट्रेन में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है.

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift)

स्कोडा कुशाक को भारत में लॉन्च हुए करीब तीन साल बीत चुके हैं. स्कोडा ने अपनी इस कार को हमेशा ही नए फीचर्स के साथ अप-टू-डेट रखा है. साथ ही कंपनी ने कुशाक के स्पेशल एडिशन को भी मार्केट में उतारा है. लेकिन अब ऑटोमेकर इस कार के एक्सटीरियर में भी बदलाव करने की तैयारी में है.

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट अगस्त 2025 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, कुशाक फेसलिफ्ट में इसकी दोनों हेडलैम्प और टेल लैम्प के साथ लाइटिंग थीम को लाया जा सकता है. इस कार के इंटीरियर में भी अपडेट किए जा सकते हैं. साथ ही अलॉय व्हील्स के नए सेट को भी लगाया जा सकता है.

स्कोडा कॉम्पैक्ट एसयूवी (Skoda Compact SUV)

स्कोडा अगले साल 2025 की शुरुआत ग्लोबल मार्केट में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी की लॉन्चिंग से कर सकती है. स्कोडा की ये नई कार जनवरी 2025 में डेब्यू कर सकती है. वहीं मार्च 2025 में इस गाड़ी को सेल के लिए लाया जा सकता है. इस गाड़ी में 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन लगा मिल सकता है, जिसे मैनुअल या टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है.

स्कोडा की ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट मारुति ब्रेजा, रेनॉ काइगर और निसान मैग्नाइट को कड़ी टक्कर दे सकती है.

ये भी पढ़ें

Mahindra Thar Armada Picture: महिंद्रा थार आर्मडा 5-डोर का फर्स्ट लुक हुआ लीक, 3-डोर मॉडल से क्या कुछ अलग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार लोन जल्द खत्म होगा, बस करें ये काम
कार लोन जल्द खत्म होगा, बस करें ये काम
Toyota ने कितनी कीमत पर लॉन्च की नई Hilux? जानिए खासियत
Toyota ने कितनी कीमत पर लॉन्च की नई Hilux? जानिए खासियत
Scorpio N Facelift में बढ़े फीचर्स, XUV 7XO की बढ़ी टेंशन
Scorpio N Facelift में बढ़े फीचर्स, XUV 7XO की बढ़ी टेंशन
11 साल बाद बंद होगी लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट दमदार SUV, जानें क्यों?
11 साल बाद बंद होगी ये दमदार SUV, जानें क्यों?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget