एक्सप्लोरर

Mahindra Thar Armada Picture: महिंद्रा थार आर्मडा 5-डोर का फर्स्ट लुक हुआ लीक, 3-डोर मॉडल से क्या कुछ अलग?

Mahindra Thar Armada 5-Door: महिंद्रा थार आर्मडा 5-डोर की पहली झलक सामने आ चुकी है. गाड़ी की लॉन्चिंग से पहले ही इसका फर्स्ट लुक लीक हो गया है. महिंद्रा की इस गाड़ी में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है.

Mahindra Thar New Model: महिंद्रा थार आर्मडा 5-डोर का फर्स्ट लुक लीक हो चुका है और महिंद्रा की ये नई कार 3-डोर मॉडल से काफी अलग है. 3-डोर थार की तुलना में, 5-डोर आर्मडा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प लगी हैं. साथ ही इस गाड़ी में ग्रिल भी दूसरी लगी है. इस कार में लगी ग्रिल 5-डोर वर्जन को बताती है, जिसमें डबल स्लॉट्स में अलग-अलग पैटर्न बने हैं. वहीं 3-डोर थार में सिंपल 7-स्लॉट ग्रिल लगी है.

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा का स्टाइल

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा पर अगर साइड से नजर डालें, तो पता चलता है कि इस कार में लंबा व्हीलबेस दिया गया है. आर्मडा 5-डोर में दरवाजों के एक और सेट को जोड़ा गया है. इन दरवाजों के साथ ही मिरर के ऊपर जो कैमरा लगा है, उससे पता चलता है कि आर्मडा 5-डोर में 360-डिग्री कैमरा का ऑफर भी दिया गया है.

आर्मडा के पीछे के दरवाजे के हैंडल की जगह भी बिल्कुल अलग है. इसके अलावा पीछे के दरवाजे के हैंडल, फ्रंट डोर हैंडल की तुलना में छोटे रखे गए हैं. अगर महिंद्रा आर्मडा की इसके पिछले 3-डोर मॉडल से तुलना करें, तो इस कार के लुक को और भी प्रीमियम बनाया गया है. इसके अलावा इसे 3-डोर थार से काफी कुछ अलग रखा गया है.


Mahindra Thar Armada Picture: महिंद्रा थार आर्मडा 5-डोर का फर्स्ट लुक हुआ लीक, 3-डोर मॉडल से क्या कुछ अलग?

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा के फीचर्स

5-डोर थार आर्मडा का केबिन पहले से भी ज्यादा प्रीमियम हो सकता है. साथ ही इसमें कई और फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं. इस गाड़ी में 10.25-इंच की स्क्रीन और लेटेस्ट कार टेक्नोलोजी के साथ में 10.25-इंच का ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी लगा मिल सकता है. इस कार में 360-डिग्री कैमरा के साथ में ADAS सिस्टम और एक सनरूफ भी मिल सकता है.

महिंद्रा आर्मडा का पावरट्रेन

5-डोर आर्मडा में 3-डोर थार की तरह ही इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं. इसमें एक टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है. इसके दोनों इंजन के साथ ही 4-व्हील ड्राइव के फीचर को ऑफर किया जा सकता है. वहीं रियर व्हील ड्राइव को स्टैंडर्ड रखा जा सकता है.

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा की लॉन्च डेट

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा इसी साल 2024 में 15 अगस्त के दिन लॉन्च की जा सकती है. वहीं इस कार की कीमत 3-डोर की तुलना में कुछ ज्यादा हो सकती है. हम इस बारे में पहले भी बता चुके हैं कि 5-डोर आर्मडा की कीमत स्कॉर्पियो N (Scorpio N) से भी ज्यादा हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Toyota Urban Cruiser Taisor: 8 लाख से भी कम कीमत वाली इस SUV के फैन हुए लोग, धांसू फीचर्स के साथ दमदार इंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget