एक्सप्लोरर

Ola Electric: ओला लेकर आई एक्सचेंज वीकेंड ऑफर, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

ओला ने हाल ही में अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट फोर्क को फ्री में रिप्लेसमेंट करने की घोषणा ट्विटर के जरिए की थी. ग्राहक इस ओला एक्सपीरियंस सेंटर पर मुफ्त में अपग्रेड करा सकेंगे.

Ola Electric Weekend Offer: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 और ओला एस1 प्रो के प्रति नए ग्राहकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से एक्सचेंज वीकेंड ऑफर की घोषणा की है. कंपनी ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए इस ऑफर की घोषणा की ओर पोस्ट में लिखा कि, "यहां एक वीकेंड प्लान है. ओला एक्सपीरियंस सेंटर में आएं, अपने पेट्रोल दोपहिया वाहन को छोड़ दें, और जीरो एक्स्ट्रा कॉस्ट पर भारत के नंबर 1 ई टू व्हीलर की सवारी करें."

सिर्फ दो दिन के लिए है ऑफर

ओला का यह वीकेंड ऑफर केवल 18 मार्च और 19 मार्च के लिए ही उपलब्ध है. इसके जरिए ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का लाभ भी मिल सकता है. कंपनी के ट्विटर पोस्ट के अनुसार, यह ऑफर देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध होगा, लेकिन इन शहरों के नाम की जानकारी नहीं दी गई है. 

मिलेगा एक्सचेंज डिस्काउंट

ओला इलेक्ट्रिक के ऑफिशियल वेबपेज पर यह जानकारी मिली है कि बाकी पूरे भारत के लिए एक्सचेंज बोनस बेनिफिट ₹5,000 का होगा. वहीं जो ग्राहक अपने मौजूदा पेट्रोल टू व्हीलर को एक्सचेंज करना चाहते हैं, वे 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं.

प्राइस और कलर ऑप्शंस

ओला एस 1 प्रो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये है, जो कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसमें पोर्सिलेन व्हाइट, खाकी, नियो मिंट, कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, मार्शमेलो, लिक्विड सिल्वर, मिलेनियल पिंक, एन्थ्रेसाइट ग्रे, मिडनाइट ब्लू और मैट ब्लैक जैसे कलर शामिल हैं.

पावरट्रेन

ओला एस 1 प्रो ई-स्कूटर में 170 किमी तक की प्रति चार्ज रेंज मिलने का दावा किया जाता है. यह स्कूटर मात्र 2.9 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकता है. इस स्कूटर का बैटरी चार्जिंग टाइम 6.5 घंटे है. इसमें   इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर जैसे ड्राइविंग मोड मिलते हैं. 

ओला एस1 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है. यह स्कूटर मात्र 3.6 सेकेंड की 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है. स्कूटर में लगा मोटर 8.5 kW की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है. इसमें 121 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.दोनों वेरिएंट में 3.92 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. 

फ्रंट फोर्क रिप्लेसमेंट करेगी कंपनी 

ओला ने हाल ही में अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट फोर्क को फ्री में रिप्लेसमेंट करने की घोषणा ट्विटर के जरिए की थी. ग्राहक इस ओला एक्सपीरियंस सेंटर पर मुफ्त में अपग्रेड करा सकेंगे, जिसके लिए अपॉइंटमेंट बुकिंग 22 मार्च, 2023 से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें :- साल 2025 तक 20 नए मॉडल्स पेश करेगी ऑडी, 10 इलेक्ट्रिक कारें भी होंगी शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hero Xpulse 450 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बाइक में नहीं देखे होंगे
Hero Xpulse 450 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बाइक में नहीं देखे होंगे
Pagani Huayra 70 Anima: असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश
असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश
Maruti Suzuki Exports: 120 देशों में Maruti का जलवा, 10 महीने में बेच डालीं 4.2 लाख कारें
120 देशों में Maruti का जलवा, 10 महीने में बेच डालीं 4.2 लाख कारें
GRAP Violation: दिल्ली में जबरन घुसने पर जब्त हो गई BS-IV गाड़ी, कितने के चालान पर छूटेगी?
दिल्ली में जबरन घुसने पर जब्त हो गई BS-IV गाड़ी, कितने के चालान पर छूटेगी?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget