एक्सप्लोरर

Audi: साल 2025 तक 20 नए मॉडल्स पेश करेगी ऑडी, 10 इलेक्ट्रिक कारें भी होंगी शामिल 

Q6 ई-ट्रॉन कार का मुकाबला बीएमडब्ल्यू आईएक्स 3 से होगा, जिसमें जो 281 bhp की पॉवर और इसमें 460 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

Audi Upcoming Cars: जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी ऑडी ने हाल ही में अपना वार्षिक मीडिया सम्मेलन का आयोजन किया. इसमें कंपनी ने अपने पिछले साल की वित्तीय जानकारियों का खुलासा किया है. साथ ही कंपनी ने अपनी फ्यूचर प्लान की भी जानकारी दी है. ऑडी के सीईओ मार्कस ड्यूसमैन ने कहा है कि कंपनी 2025 तक 20 नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें 10 फुली इलेक्ट्रिक मॉडल्स भी शामिल होंगे. 

बंद हो जाएंगे आईसीई मॉडल

ऑडी ने कहा है कि वह 2026 तक आईसीई वाहनों के लिए अपने तकनीकों को विकसित करने पर काम करती रहेगी. इसके बाद कंपनी की सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम करने की योजना है. जबकि कंपनी 2033 तक अपने ICE कारों की बिक्री करती रहेगी. कंपनी 2024 में अपनी नेक्स्ट जेनरेशन ए4 और ए6 लग्जरी सेडान को भी लाने वाली है. जिसमें इंजन अपडेट देखने को मिलेगा. 

जल्द लॉन्च होगी ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन

कंपनी अपने 10 नए ईवी में से पहले मॉडल ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है. ऑडी Q6 ई-ट्रॉन, कंपनी के लाइनअप में Q4 ई-ट्रॉन और Q8 ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी के बीच स्थित होगी. इसे एसयूवी और स्पोर्टबैक दोनों वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा. क्यू6 ई-ट्रॉन, प्रीमियम प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक (पीपीई) पर बनने वाली पहली कार होगी.  

कैसा होगा पावरट्रेन?

ऑडी, यूरोप में अपने Q6 ई-ट्रॉन प्रोटोटाइप का प्रोडक्शन यूनिट स्थापित कर रही है. कंपनी ने जानकारी दी है कि खुलासा किया है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम से लैस होगी, फिलहाल अधिकांश कार कंपनियां अपनी कारों में 400-वोल्ट सिस्टम का इस्तेमाल करती हैं. नई तकनीक बैटरी चार्जिंग के समय को आधा कर देगी. Q6 ई-ट्रॉन के बारे और जानकारियों का खुलासा अगले कुछ महीनों में हो सकता है. इस कार को 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.

बीएमडब्ल्यू iX3 से होगा मुकाबला

Q6 ई-ट्रॉन कार का मुकाबला बीएमडब्ल्यू आईएक्स 3 से होगा, जिसमें जो 281 bhp की पॉवर और इसमें 460 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti के Suppliers घटाएंगे प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह
Maruti के Suppliers घटाएंगे प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह
Bullet-Classic का जलवा, Royal Enfield की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
Bullet-Classic का जलवा, Royal Enfield की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग में दिखी, जानिए खासियत
Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग में दिखी, जानिए खासियत
शानदार स्पेस, Hybrid पावर और ढेरों फीचर्स, Sorento है कितनी खास?
शानदार स्पेस, Hybrid पावर और ढेरों फीचर्स, Sorento है कितनी खास?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- 'अखिलेश मुसलमानों के...'
राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- 'अखिलेश मुसलमानों के...'
भारत के हाथ से फिसला गोल्ड, अंतिम पंघाल को फाइनल में मिली हार; जीता सिल्वर
भारत के हाथ से फिसला गोल्ड, अंतिम पंघाल को फाइनल में मिली हार
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
पशुपालकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में खुलेंगी 75 हजार नई डेयरियां
पशुपालकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में खुलेंगी 75 हजार नई डेयरियां
Embed widget