एक्सप्लोरर

Nissan Sales Report: निसान की गाड़ियों की भारत में घटी सेल, विदेश में छा रहा इस कार का खुमार

Nissan Sales Report in May 2024: कार निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया ने अपनी मई 2024 की सेल्स रिपोर्ट को जारी किया है. कंपनी को विदेशी बाजार में बंपर फायदा मिलता दिख रहा है.

Nissan Sales Report: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी पिछले महीने की बिक्री रिपोर्ट जारी की है. एक तरफ कंपनी को मई 2024 की सेल में विदेशी बाजार में फायदा हुआ है, वहीं भारतीय बाजार की सेल में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन अगर कंपनी की टोटल सेल की बात करें, तो कंपनी की सेल में बंपर इजाफा होता दिख रहा है. निसान को अप्रैल 2024 की तुलना में मई 2024 में करीब 104 फीसदी का इजाफा हुआ है.

घरेलू बिक्री में हुआ घाटा

निसान की घरेलू बिक्री में कमी आई है. निसान की पिछले महीने मई 2024 में 2,211 यूनिट्स की सेल हुई. वहीं कंपनी ने पिछले साल मई 2023 में 2,618 यूनिट्स की सेल की थी. पिछले साल से इस साल की बिक्री में 15.5 फीसदी की कमी देखी जा सकती है.

एक्सपोर्ट सेल में धमाकेदार फायदा

निसान ने विदेशी मार्केट में धमाल मचाया है. इस साल के मई महीने में ऑटोमेकर ने 3,993 यूनिट्स की सेल की है. मई महीने की तुलना में अप्रैल में निसान की कम गाड़ियां एक्सपोर्ट हुईं थीं. अप्रैल 2024 में निसान ने केवल 639 गाड़ियों को ही विदेशी बाजार में बेचा था. वहीं मई 2023 की सेल से तुलना करें, तो इसमें कंपनी को 99 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है. मई 2023 में कंपनी ने 2,013 यूनिट्स की सेल की थी.

निसान मैग्नाइट का छा रहा क्रेज

निसान मैग्नाइट का भारतीय बाजार से लेकर विदेशी बाजार में क्रेज छाया हुआ है. इस कार की सेल ने एक नया माइलस्टोन छू लिया है. इस कार की 1,40,000 यूनिट्स की सेल हुई है और इसी के साथ ही ये कार 15 इंटरनेशनल मार्केट्स में भी बिक्री के लिए गई है. हाल ही में विदेशी बाजार में सेशेल्स, बांग्लादेश, युगांडा और ब्रुनेई की भी इन देशों में गिनती बढ़ गई है, जो इस कार को पसंद कर रहे हैं. इन देशों के साथ ही अब कार निर्माता कंपनी मिडिल ईस्टर्न के देशों में भी अपने बाजार को बढ़ाने के प्रयास में है.

कंपनी भारत में बढ़ा रही करोबार

निसान मोटर इंडिया, भारत में अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए पूरे देश में अपने डीलरशिप नेटवर्क पर काम कर रही है. कंपनी डीलरशिप में 272 के आंकड़े पर पहुंच गई है. हाल ही में निसान ने श्रीनगर, सेलम, दिल्ली और दुर्गापुर में अपनी सेल्स और सर्विस एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए डीलरशिप प्वाइंट खोले हैं. आने वाले समय में इस संख्या में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें

Car Care Tips: कार में बैठने से पहले फेंक दें पास रखी ये छोटी सी चीज, आग लगने की बन सकती है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget