एक्सप्लोरर

Car Care Tips: कार में बैठने से पहले फेंक दें पास रखी ये छोटी सी चीज, आग लगने की बन सकती है वजह

Car Tips and Tricks in Summer Season: कार ड्राइविंग के वक्त कई तरह की चीजों का ख्याल रखने की जरूरत होती है. कभी-कभी कुछ छोटी-सी चीजें भी गाड़ी में आग लगने की वजह बन सकती हैं.

Car Tips in Summer Season: कार में सफर के दौरान लोग कई तरह की चीजें साथ लेकर चलते हैं. अक्सर लोग कुछ उन चीजों को भी साथ ले लेते हैं, जो उनके लिए घातक साबित हो सकते हैं. कार चलाने के साथ ही अपने और अपने साथ सफर कर रहे लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए. कभी-कभी कार में रखी कोई छोटी-सी चीज गाड़ी में आग लगने की वजह बन सकती है. खासतौर पर गर्मी के सीजन में ऐसी चीजों को गाड़ी में बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए. तो चलिए जानते हैं, ऐसी चीजों के बारे में, जो गाड़ी में आग लगने की वजह बन सकती हैं.

लाइटर (Lighter)

लाइटर एक ऐसी छोटी सी चीज है, जो आता तो 10 रुपये का है, लेकिन उससे आपकी लाखों की गाड़ी का नुकसान हो सकता है. इसके लिए कार के अंदर कभी भी लाइटर को नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप गाड़ी को काफी समय के लिए सूरज की रोशनी के नीचे ही खड़ा रहने देंगे, तो सूरज और कार दोनों की गर्मी से लाइटर के अंदर प्रेशर जेनेरेट होगा, जिसकी वजह से वो फट सकता है. लाइटर के अंजर ज्वलनशील पदार्थ भरा रहता है, जिससे लाइटर के फटने से आपकी गाड़ी में आग लग सकती है.

कार परफ्यूम (Car Perfume)

कई लोग गाड़ी में बेहतर खुशबू के लिए कार परफ्यूम लेकर साथ चलते हैं. लेकिन ये कार परफ्यूम जानलेवा भी साबित हो सकती है, क्योंकि इस परफ्यूम के अंदर ऑयल और एल्कोहल भरा होता है और ये दोनों ही चीजें ज्वलनशील पदार्थ हैं. अगर कार धूप के नीचे ज्यादा समय तक खड़ी रहती है, तो परफ्यूम की पैकेजिंग भी सूरज की रोशनी से गर्म होकर पिघलने लगेगी और ये आपकी कार पर ऐसे निशान छोड़ जाएगी, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो सकता है.

मोबाइल फोन (Mobile Phone)

आज के समय में मोबाइल फोन ज्यादातर लोगों की जरूरत बन चुका है. लोग जब भी बाहर जाते हैं, तो इसे लेकर जरूर जाते हैं. वहीं सफर के दौरान भी लोग मोबाइल फोन अपने साथ ही रखते हैं. लेकिन कार पार्किंग के साथ ही मोबाइल फोन को अपने साथ जरूर ले जाना चाहिए, क्योंकि कार में ज्यादा गर्मी होने पर, मोबाइल फोन के फटने का खतरा रहता है. इसके लिए कार को पार्क करने के साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन को गाड़ी में नहीं छोड़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Two-wheeler sales में किसका रहा दबदबा? मई 2024 में हीरो, होंडा या टीवीएस किसने मारी बाजी?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget