एक्सप्लोरर

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

दिल्ली में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया था. रिहा होने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे किडनैप किया गया था.

दिल्ली में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर शनिवार (10 अक्टूबर) को पुलिस ने सीजेपी नेताओं के अलावा तमाम नेताओं और यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया था, जिन्हें अब छोड़ दिया गया है. इसी मामले को लेकर राठी ने एक्स पर अपना वीडियो पोस्ट कर हिरासत में लिए जाने की पूरी कहानी सुनाई. 

ध्रुव राठी ने सबसे पहले अपना पासपोर्ट दिखाते हुए कहा कि मैं भारतीय नागरिक था, भारतीय नागरिक हूं और हमेशा भारतीय नागरिक रहूंगा. जो लोग अफवाह फैला रहे हैं और मुझे हिरासत में लिए जाने को सही ठहरा रहे हैं जो कह रहे हैं कि मेरे पास विदेशी पासपोर्ट है, ये सब सरासर झूठ है. राठी ने कहा कि मैं एक भारतीय नागरिक हूं और मुझे भी विरोध प्रदर्शन का उतना ही अधिकार है, जितना देश के बाकी लोगों को है. 

ध्रुव राठी के साथ क्या हुआ? 
हिरासत में लिए जाने की स्टोरी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे मैं अपने घर में सो रहा था और मेरी मम्मी ने सुबह जब दरवाजा खोला तो सादे कपड़ों में 20 लोग मेरी मम्मी को धक्का मारते हुए घर में घुसे. मैं सो रहा था और तभी ये सब मेरे बेडरूम में जबदरस्ती घुस गए. राठी ने आगे बताया कि इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता इन लोगों ने मुझे मेरे बेडरूम से ही किडनैप कर लिया. 

मुझे मेरे घर से किनडैप किया- राठी 
ध्रुव राठी ने कहा कि इसे डिटेंशन तब माना जाता, जब मैं प्रोटेस्ट में जाता. इसे गिरफ्तारी तब माना जाता, जब पुलिस वाले वर्दी में आते और मुझे बताते कि किन धाराओं और किस आरोप में मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. राठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने गुंडे भेजकर सोते समय मुझे मेरे घर से किनडैप किया है. मेरे घर में उस वक्त सिर्फ मैं, मेरे पापा और मेरी मम्मी थे. बाकी कोई नहीं था. 

वीडियो क्यों नहीं बना पाए राठी?
उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने इनसे पूछा कि आप कौन हो, तो ये सीधा मुझे मेरे रूम से क्रिमिनल की तरह घसीट कर बाहर ले गए. मुझे कई जगह चोट भी लगी है. मुझे जूते-चप्पल तक नहीं पहनने दिया गया. मुझे घसीटते हुए जीप में ले जाकर बंद कर दिया. 

राठी ने बताया कि मैं इन चीजों का कोई वीडियो इसलिए नहीं बना पाया क्योंकि मेरे बेडरूम में घुसने के बाद ही उन्होंने सीधा मेरा फोन छीन लिया. मेरे घरवालों का भी फोन छीन लिया गया. उन्होंने बताया कि मुझे करीब 22-23 घंटों तक थाने में बिठाकर रखा गया. न मुझे मेरे वकील से बात करने दी गई और ना ही उस दौरान फोन दिया गया.  

ये भी पढ़ें

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget