एक्सप्लोरर

New Range Rover Velar Launched: भारत में लॉन्च हुई लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार, यहां जाने इसमें क्या कुछ खास

New Range Rover Velar rivals: नई रेंज रोवर वेलार से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में जैगुआर एफ पेस और पोर्शे मैकन जैसी लग्जरी गाड़ियों से होगा.

New Range Rover Velar SUV: लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में अपनी नई लग्जरी रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया. जिसकी कीमत 93 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी इस कार के बुकिंग लेना भी स्टार्ट कर दिया है, जिसकी डिलीवरी सितंबर 2023 में शुरू कर दी जाएगी.

नई रेंज रोवर वेलार कीमत

कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिनकी कीमत एक सामान 93 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गयी है.

नई रेंज रोवर वेलार डिजाइन

इसके एक्सटेरियर की बात करें तो, रेंज रोवर वेलार फेसलिफ्ट में नई पिक्सेल एलईडी हेडलैम्प्स को रिवाइज्ड डीआरएल के साथ पेश किया गया है. वहीं इसके साइड प्रोफाइल को पहले की तरह ही रखा गया है, जबकि इसके रियर में भी बदलाव किया है. जिसमें टेल लैंप और बम्पर को फिर से डिजाइन किया गया है.

नई रेंज रोवर वेलार इंटीरियर

इसके केबिन में दिए गए फीचर्स की बात करें तो, इसके डैशबोर्ड को रेंज रोवर वेलार स्पोर्ट और रेंज रोवर की तरह ही एक नया डैशबोर्ड मिला है. जिसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, लैंड रोवर के पिवी प्रो पर चलने वाला नया नया 11.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जर मौजूद है. इसके अलावा इसके सेंटर कंसोल में कुछ और बटनों को जोड़ा गया है. रोटरी ड्राइव सेलेक्टर की जगह एक नई पारंपरिक यूनिट्स से लैस किया गया है.

नई रेंज रोवर वेलार इंजन

कंपनी ने अपनी इस नई लग्जरी कार को सिंगल एचएसई वेरिएंट और दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है. यानि की नई वेलार 2.0l पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 250 hp अधिकतम पावर और 365 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इस एसयूवी में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0l डीजल इंजन भी दिया गया है, जो इसे 204 hp की मैक्सिमम पावर और 430 NM पीक टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 

इसका पेट्रोल वेरिएंट की टॉप स्पीड 217 किमी/घंटे की है और 7.5 सेकंड में 0-100 kmpl की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. वहीं इसके डीजल इंजन की बात करें तो, इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटे की है और ये 8.3 सेकंड में 0-100 kmpl की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. इसकी वाटर-वेडिंग कैपेसिटी 580 मिमी तक की है. साथ ही 'एलिगेंट अराइवल' मोड के साथ एक एयर सस्पेंशन भी मौजूद है, जो इसके ऊंचाई को 40 मिमी तक कम करने में सक्षम है.

इनसे होगा मुकाबला

नई रेंज रोवर वेलार से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में जैगुआर एफ पेस और पोर्शे मैकन जैसी लग्जरी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने खरीदी नई रेंज रोवर वेलार, बहुत दमदार है ये एसयूवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget