एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने खरीदी नई रेंज रोवर वेलार, बहुत दमदार है ये एसयूवी 

नीरज चोपड़ा के अलावा कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिनके पास रेंज रोवर वेलार है. बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा, स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान फ़ूजी व्हाइट कलर की रेंज रोवर वेलार मौजूद है.

Neeraj Chopra New Car: भारत के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने जापान ओलंपिक 2021 में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत के लिए पहला एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और भाला फेंक में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले न केवल पहले भारत, बल्कि पहले एशियाई एथलीट भी बने. इसके बाद उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक और भाला फेंक में डायमंड लीग चैंपियन भी जीता, जिस कारण अब वह दुनिया के नंबर 1 भाला फेंक खिलाड़ी हैं. हम आज उनकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने ब्लैक कलर की एक नई रेंज रोवर वेलार एसयूवी खरीदी है. यह खिलाड़ी के गैराज में दूसरी रेंज रोवर और अब तक की दूसरी सबसे महंगी कार शामिल है. इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 93 लाख रुपये है.

तस्वीर हुई वायरल

अपनी नई रेंज रोवर वेलार के साथ नीरज चोपड़ा की तस्वीर हाल ही में जगुआर-लैंड रोवर की अधिकृत डीलरशिप लैंड रोवर मालवा ऑटोमोटिव्स ने ऑनलाइन साझा की थी. लैंड रोवर- मालवा ऑटोमोटिव्स ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कहा, "हम रेंज रोवर परिवार में श्री नीरज चोपड़ा का स्वागत करते हैं और उन्हें उनकी नई रेंज रोवर वेलार के लिए बधाई देते हैं."

Neeraj Chopra: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने खरीदी नई रेंज रोवर वेलार, बहुत दमदार है ये एसयूवी 

अन्य कई कारों के मालिक हैं नीरज

नीरज चोपड़ा के पास इसके पहले ही रेंज रोवर स्पोर्ट, एक नीले रंग की फोर्ड मस्टैंग सहित अन्य कई लक्जरी वाहन वाहन मौजूद हैं. स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्हें महिंद्रा XUV700 गोल्ड एडिशन को गिफ्ट किया था.

पावरट्रेन

रेंज रोवर वेलार एक बड़े साइज की सबसे अच्छी दिखने वाली रेंज रोवर एसयूवी मानी जाती है, यह कंपनी के लाइनअप में रेंज रोवर इवोक और अधिक महंगे रेंज रोवर स्पोर्ट और वोग मॉडल के बीच स्थित है. भारत में, रेंज रोवर वेलार, तीन इंजन की विकल्पों में उपलब्ध है. इसमें एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन (179 बीएचपी), एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (250 बीएचपी) और एक 3.0-लीटर वी6 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन (296 बीएचपी) शामिल है. सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और टेरेन रिस्पॉन्स के साथ एक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ मौजूद हैं. 

फीचर्स

रेंज रोवर वेलार के फीचर्स की बात करें तो इसमें टच प्रो डुओ इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडेप्टिव एयर सस्पेंशन, मेमोरी फ़ंक्शन के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एक एक्टिव रियर-लॉकिंग ई-डिफरेंशियल मिलता है. साथ ही इसमें 10-इंच टचस्क्रीन के साथ पिवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सहित कई एडवांस कनेक्टिविटी सिस्टम भी मिलता है. 

अन्य सेलिब्रिटीज के पास भी है ये सब

नीरज चोपड़ा के अलावा कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिनके पास रेंज रोवर वेलार है. बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा, स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान और अभिनेत्री अवनीत कौर के पास भी फ़ूजी व्हाइट कलर की रेंज रोवर वेलार मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है टाटा पंच iCNG, मिलेगा बड़ा बूट स्पेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
तबाही मचाने वाले तूफान के नाम पर लॉन्च हुई करोड़ों की सुपरकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
बाइक चलाने वालों सावधान, हेलमेट से जुड़ी इन गलतियों पर तुरंत कट सकता है चालान
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget