एक्सप्लोरर

अपनी मोस्ट सेलिंग Windsor को बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च करेगी MG Motor, महंगी हो जाएगी कीमत

New MG Windsor EV: एमजी मोटर्स इंडिया अपनी विंडसर कार को 50kWh बैटरी पैक और ADAS फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च करेगी. आइए इसके कीमत, रेंज और लॉन्च डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

New MG Windsor EV: एमजी मोटर्स सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार विंडसर को अब बड़े बैटरी पैक के साथ भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. नई विंडसर, जो अगले महीने लॉन्च होगी, मौजूदा 38kWh बैटरी पैक वर्जन के मुकाबले लगभग 1 लाख रुपये महंगी हो सकती है. अभी तक विंडसर 38kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जिसकी ऑथराइज्ड रेंज 332km है. इसके नए वर्जन में 50kWh बैटरी दी जाएगी, जो करीब 460km की रेंज ऑफर करेगी.

नए वर्जन में मिलेंगे ADAS और नए फीचर्स

MG मोटर इस नए वर्जन को फ्लैगशिप बनाने के लिए ADAS समेत कई एक्स्ट्रा फीचर्स भी शामिल करेगी. इन नए फीचर्स के जरिए कंपनी नए ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है, खासतौर पर उन्हें जो ज्यादा रेंज और हाईवे ट्रिप के लिए बेस्ट EV चाहते हैं. वर्तमान में विंडसर टॉप-एंड वर्जन की कीमत 16 लाख रुपये है, जबकि बड़े बैटरी पैक वाला नया वर्जन 17 लाख रुपये में आ सकता है.

भारत में EV सेगमेंट में विंडसर की मजबूत पकड़

लॉन्च के बाद से ही विंडसर MG की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है. यह कार भारत में भी सबसे अधिक बिकने वाली EV रही है, चाहे मुकाबला कितनी भी रही हो.
नई बड़ी बैटरी और एडवांस फीचर्स के साथ MG विंडसर का यह वर्जन EV बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने का टारगेट रखता है.

BAAS विकल्प पर अभी भी है सवाल

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नया विंडसर वर्जन भी पुराने मॉडल की तरह BAAS (बैटरी ऐज़ ए सर्विस) विकल्प के साथ उपलब्ध होगा या नहीं. इसके बारे में ज्यादा जानकारी और कीमतों का खुलासा अगले महीने होने की उम्मीद है, जब MG विंडसर के इस नए वर्जन की टेस्ट ड्राइव शुरू होगी.

बता दें कि MG विंडसर EV पहले से ही भारत में सफल रही है और अब बड़े बैटरी पैक तथा ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ इसका नया वर्जन EV सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है. लंबी दूरी की रेंज, स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स और MG की विश्वसनीयता इसे उन ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बनाएगी जो EV को रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी खरीदना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Fortuner खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? यहां जानें हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget