एक्सप्लोरर

सिर्फ 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Fortuner खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? यहां जानें हिसाब

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ आती है. गाड़ी में 2694 cc, DOHC, डुअल VVT-i इंजन लगा है, जिससे 166 PS पावर मिलती है और 245 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

Toyota Fortuner On Down Payment and EMI: भारतीय बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर को पसंद करने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या है. फॉर्च्यूनर एक 7-सीटर कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 33 लाख 78 हजार रुपये से शुरू होती है. अगर हम आपसे कहें कि टोयोटा की इस कार को आप सिर्फ और सिर्फ 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं, तो कैसा रहेगा? 

टोयोटा की ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में मार्केट में मौजूद है. इसका सबसे सस्ता मॉडल 4*2 पेट्रोल वेरिएंट है. अगर आप टोयोटा की इस 7-सीटर कार को लोन पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इसकी डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

क्या है कार के बेस मॉडल की कीमत? 

कार के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 39.32 लाख रुपये है. इस गाड़ी को लोन पर खरीदने के लिए अगर आप 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर करते हैं तो आपको 38 लाख 82 हजार रुपये का कार लोन लेना होगा. 

हर महीने कितने रुपये की बनेगी EMI?

कार खरीदने के लिए अगर आप पांच साल के लिए लोन लेते हैं और बैंक इस लोन पर 9 फीसदी ब्याज लगाता है तो आपको हर महीने 80,584 रुपये की किस्त भरनी होगी. इसके अलावा अगर फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए लोन चार साल के लिए लिया जाता है तो हर महीने करीब 96 हजार 604 रुपये बैंक में जमा करने होंगे. छह साल के लिए लोन लेने पर 9 फीसदी की ब्याज से 69 हजार 976 रुपये की किस्त बनेगी तो वहीं सात साल के लिए यह किस्त 62 हजार 458 रुपये होगी. 

Toyota Fortuner की पावर और इंजन

टोयोटा फॉर्च्यूनर पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ आती है. इस गाड़ी में 2694 cc, DOHC, डुअल VVT-i इंजन लगा है. इस इंजन से 166 PS की पावर मिलती है और 245 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

वहीं इस गाड़ी में 2755 cc के डीजल इंजन का ऑप्शन भी शामिल है. इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में 204 PS की पावर और 420 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पावर को 204 PS की ही मिलती है. लेकिन टॉर्क 500 Nm का जनरेट होता है.

यह भी पढ़ें:-

Kawasaki ने भारत में लॉन्च की ये नई शानदार बाइक, रेट्रो लुक के साथ दमदार फीचर्स, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai का फेस्टिव धमाका, आएंगी 2 नई SUV
Hyundai का फेस्टिव धमाका, आएंगी 2 नई SUV
Ambulance Right of Way: एम्बुलेंस को नहीं दिया रास्ता, जानें कितना हो सकता है चालान?
एम्बुलेंस को नहीं दिया रास्ता, जानें कितना हो सकता है चालान?
सिर्फ 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट, कितनी बनेगी Punch EV की EMI?
सिर्फ 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट, कितनी बनेगी Punch EV की EMI?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget