एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: हाइब्रिड पावरट्रेन के आएगी मारुति स्विफ्ट और डिजायर, 40 किमी/लीटर का होगा माइलेज!

2024 मारुति स्विफ्ट और डिजायर के मजबूत हाइब्रिड मॉडल की कीमत इनके रेगुलर पेट्रोल मॉडल की तुलना में करीब 1 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये तक अधिक होगी.

Upcoming Maruti Cars: मारुति सुजुकी ने पिछले साल अपनी पहली मजबूत हाइब्रिड कार ग्रैंड विटारा को देश में लॉन्च किया था. इस कार के 6 ट्रिम्स मौजूद हैं, और केवल टॉप दो ट्रिम्स Zeta+ और Alpha+ में मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है. इसमें टोयोटा के 1.5L, 3-सिलेंडर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 92bhp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है. जबकि ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ 115 बीएचपी का पावर मिलता है. अब कंपनी अपनी मौजूदा दो कारों को भी मजबूत हाइब्रिड तकनीक पेश करने की योजना बना रही है. 

इन कारों में मिलेगा हाइब्रिड पावरट्रेन

मारुति सुजुकी अपनी नई पीढ़ी की स्विफ्ट और डिज़ायर में एटकिंसन साइकिल इंजन का इस्तेमाल करेगी, जिनके 2024 में लॉन्च होने की संभावना है. ऑल न्यू स्विफ्ट इस साल की दूसरी छमाही में ग्लोबल मार्केट में आ सकती है. यह नया मॉडल हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन पर बेस्ड होगा. इसमें बेहतरीन डिजाइन के साथ और इंटिरियर में काफी सारे बदलाव देखे जा सकते हैं.

Maruti Suzuki: हाइब्रिड पावरट्रेन के आएगी मारुति स्विफ्ट और डिजायर, 40 किमी/लीटर का होगा माइलेज!  

नई मारुति स्विफ्ट और डिज़ायर में मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ एक नया 1.2L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन आगामी CAFÉ II मानकों को पूरा करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक मजबूत हाइब्रिड स्विफ्ट और डिजायर में करीब 35 से 40 किमी प्रति लीटर की माइलेज मिलने की संभावना है. इस तरह ये भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें होंगी. इन कारों के निचले मॉडल्स में मौजूदा 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल और सीएनजी का विकल्प बरकरार रहेगा. इसमें  मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. 

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर में सुजुकी वॉयस असिस्ट और ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट के साथ वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एक नया स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

कितनी होगी कीमत?

2024 मारुति स्विफ्ट और डिजायर के मजबूत हाइब्रिड मॉडल की कीमत इनके रेगुलर पेट्रोल मॉडल की तुलना में करीब 1 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये तक अधिक होगी.

Maruti Suzuki: हाइब्रिड पावरट्रेन के आएगी मारुति स्विफ्ट और डिजायर, 40 किमी/लीटर का होगा माइलेज!

टाटा टिआगो से होता है मुकाबला

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट का मुकाबला टाटा टिआगो से होता है, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह कार सीएनजी के साथ भी उपलब्ध है. इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- किआ सेल्टोस को मिला नया इंजन अपडेट, टर्बो पेट्रोल इंजन हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget