एक्सप्लोरर

Kia Seltos: किआ सेल्टोस को मिला नया इंजन अपडेट, टर्बो पेट्रोल इंजन हुआ बंद

सेल्टोस का भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और स्कोडा कुशाक जैसी कारों से मुकाबला होता है. हुंडई क्रेटा में सेल्टोस जैसा ही पावरट्रेन मिलता है.

Kia Seltos Engine Update: किआ मोटर्स ने भारत में अपनी 2023 सेल्टोस एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. इसमें बड़े बदलाव के तौर पर इसके इंजन को आरडीई और ई20 फ्यूल के लिए अपडेट कर दिया गया है. लेकिन अब इस कार में केवल 1.5-लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो-डीजल इंजन का ही विकल्प रह गया है, इसके टर्बो-पेट्रोल इंजन को लाइनअप से हटा दिया गया है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू होकर 19.65 लाख रुपये तक जाती है. 

कीमतों में हुई है बढ़ोतरी

2023 किआ सेल्टोस के एचटीई ट्रिम के 1.5 एनए पेट्रोल एमटी की एक्स शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये, 1.5 डीजल एमटी की एक्स शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये है. इसके एचटीके ट्रिम के 1.5 एनए पेट्रोल एमटी की एक्स शोरूम कीमत 12.00 लाख रुपये, 1.5 डीजल एमटी की एक्स शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये है. वहीं एचटीके+ ट्रिम के 1.5 एनए पेट्रोल एमटी की एक्स शोरूम कीमत 13.10 लाख रुपये, 1.5 डीजल एमटी की एक्स शोरूम कीमत 15.29 लाख रुपये है. एचटीएक्स ट्रिम के 1.5 एनए पेट्रोल एमटी की एक्स शोरूम कीमत 14.90 लाख रुपये, 1.5 एनए पेट्रोल सीवीटी की कीमत 15.90 लाख रुपये, 1.5 डीजल एमटी की कीमत 16.59 लाख रुपये, 1.5 डीजल एटी की कीमत 17.59 लाख रुपये है. इसके एचटीएक्स+ ट्रिम के 1.5 डीजल एमटी की कीमत 17.59 लाख रुपये है. वहीं इसके जीटीएक्स+ और एक्स लाइन ट्रिम के 1.5 डीजल एटी की कीमत क्रमशः 19.35 लाख रुपये और 19.65 लाख रुपये है.

इसके बेस वेरिएंट की कीमत में ₹20,000, जबकि अन्य सभी पेट्रोल वेरिएंट में ₹25,000 रुपये और सभी डीजल वेरिएंट में ₹50,000 की बढ़ोतरी हुई है.

2023 किआ सेल्टोस पावरट्रेन 

सेल्टोस में अब सिर्फ दो इंजन विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें 1.5-लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115hp/144Nm का आउटपुट जेनरेट करता है और 1.5-लीटर डीजल इंजन 116hp/250Nm का आउटपुट जेनरेट करता है. डीजल इंजन में अब 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की जगह 6-स्पीड iMT ट्रांसमिशन दिया गया है, साथ ही इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक भी मौजूद है. इसके NA पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. इसके अलावा इस कार में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बाद में मिलेगा टर्बो-पेट्रोल इंजन

कंपनी सेल्टोस में टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प को बाद में जोड़ेगी और ग्राहकों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. सेल्टोस में नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 160hp की पावर जेनरेट करता है. यही इंजन Alcazar और Carens में भी मिलता है. यह नया इंजन इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन में मिलने की संभावना है. 

किससे होता है मुकाबला?

सेल्टोस का भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और स्कोडा कुशाक जैसी कारों से मुकाबला होता है. हुंडई क्रेटा में सेल्टोस जैसा ही पावरट्रेन मिलता है, साथ ही यह अन्य सुविधाओं और कीमत के मामले में भी लगभग सेल्टोस के समान है.

यह भी पढ़ें :- नए अवतार में वापस आ रही है रेनॉल्ट डस्टर, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
आपकी गाड़ी का PUC वैलिड है या नहीं? फोन पर ऐसे करें चेक
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
भारत में लॉन्च होते ही SOLD OUT हुई Ducati Formula 73, जानें कीमत?
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
Skoda की कारों पर बंपर ऑफर, Kushaq से Slavia तक 90000 का फायदा
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget