एक्सप्लोरर

Mahindra Thar 5-Door: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई महिंद्रा 5-डोर थार, मिलेगा एक बिल्कुल नया इंटीरियर 

महिंद्रा थार 5-डोर में पावरट्रेन विकल्प के तौर पर मौजूदा 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन को बनाए रखने की संभावना है, जो समान 6-स्पीड मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स के साथ आएगा.

Mahindra Thar: महिंद्रा लगभग डेढ़ साल से अपकमिंग 5-डोर थार की टेस्टिंग कर रही है, और इसे पहले ही कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. लेकिन अब इसे एक बार फिर से टेस्ट करते हुए देखा गया है, जिससे इसके इंटीरियर की नई तस्वीरें सामने आई हैं. इंटिरियर के मामले में 5-डोर एसयूवी अपने 3-डोर वाले मॉडल के मुकाबले बहुत आगे है. अगले साल के मिड तक इस 5-डोर मॉडल की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है. 

महिंद्रा थार 5-डोर इंटीरियर 

जैसा कि पहले ही जानकारी मिल रही थी, कि 5-डोर थार के इंटीरियर का सबसे बड़ा अपडेट एक नई बड़ी टचस्क्रीन के तौर पर देखने को मिलेगा. बेहतर इंटरफेस और ग्राफिक्स के साथ यह 10-इंच की यूनिट डैशबोर्ड काफी आकर्षक लगती है. इसमें री डिजाइंड डैशबोर्ड के साथ एसी वेंट, एचवीएसी कंट्रोल और नीचे की ओर टॉगल स्विच बैंड, जैसा कि तस्वीरों में देखा गया है अन्य फिजिकल बटंस के बैंड और स्क्रीन के नीचे एक रोटरी डायल भी रेगुलर थार के समान रखा गया है. इसमें आगे की सीटों के साथ-साथ सेकेंड रो के एसी वेंट्स के लिए अलग-अलग आर्मरेस्ट होंगे, जो कि 3-डोर थार में देखने को नहीं मिलते हैं. यह टेस्टिंग मॉडल पीछे की ओर डमी सीटों के साथ देखा गया है. यह देखना बाकी है कि यह नई एसयूवी कैसी सीटिंग लेआउट के साथ आती है. 

कैसे होंगे फीचर्स 

नए मॉडल में मौजूदा थार के मुकाबले एक बेहतर इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिल सकता है, साथ ही इसमें एक बड़ी मिड रो सीट, एक डैशबोर्ड कैमरा और साथ ही एक सिंगल-पैन सनरूफ भी देखने को मिलेगा. थार 3-डोर एक 7-इंच की स्क्रीन और औसत इंटरफ़ेस के साथ आती है. हालांकि हम उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में भी थार 3-डोर में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को शामिल किया जाएगा. थार 5-डोर के साथ, महिंद्रा ऐसे एसयूवी खरीदारों को टार्गेट करेगी जो एक प्रैक्टिकल दैनिक कार्यों के साथ एक बेहतरीन ऑफ-रोडर खरीदना चाहते हैं. इसके बाकी अन्य फीचर्स लगभग 3-डोर मॉडल के समान होने की उम्मीद है. 

पावरट्रेन और लॉन्च

महिंद्रा थार 5-डोर में पावरट्रेन विकल्प के तौर पर मौजूदा 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन को बनाए रखने की संभावना है, जो समान 6-स्पीड मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसमें ऑफ-रोड हार्डवेयर सिस्टम भी मिलेगा, लेकिन लंबे व्हीलबेस और अतिरिक्त वजन के कारण, सस्पेंशन सेटअप में बदलाव हो सकता है. 5-डोर थार के 2024 के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 16 लाख-20 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- खरीदनी है हाइक्रॉस, इनोवा क्रिस्टा और इनविक्टो? तो करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जानिए वेटिंग पीरियड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget