एक्सप्लोरर

Mahindra इस कंपनी के साथ मिलकर बना रही Rare Earth Magnet, जानिए क्यों है इतना जरूरी?

Rare Earths in India: भारत अब रेयर अर्थ मैग्नेट के लिए चीन पर निर्भरता खत्म करना चाहता है, इसी दिशा में महिंद्रा और यूनो मिंडा लोकल मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रहे हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़ी एक अहम खबर आई है. देश की प्रमुख ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और ऑटो पार्ट्स बनाने वाली यूनो मिंडा अब भारत में रेयर अर्थ मैग्नेट बनाने की तैयारी कर रहे हैं. ये मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर्स, डिफेंस सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए बेहद जरूरी होते हैं. अभी तक भारत इनकी आपूर्ति के लिए चीन पर निर्भर था, लेकिन अब तस्वीर बदलने जा रही है. आइए जरा विस्तार से जानते हैं.

कितना रेयर अर्थ मैग्नेट सप्लाई करता है चीन?

  • इस वक्त दुनिया के करीब 90% रेयर अर्थ मैग्नेट चीन सप्लाई करता है, लेकिन अप्रैल 2025 में जब चीन ने इनके निर्यात पर अस्थायी रोक लगाई, तब दुनिया भर में हड़कंप मच गया.
  • अमेरिका और यूरोप को तो अब सप्लाई मिलनी शुरू हो चुकी है, लेकिन भारत अब भी वेटिंग लिस्ट में है.
  • यही कारण है कि भारत सरकार ने अब आत्मनिर्भर बनने का बड़ा फैसला लिया है और इस दिशा में निजी कंपनियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

महिंद्रा और यूनो मिंडा की बड़ी साझेदारी

  • सरकारी सूत्रों के मुताबिक, महिंद्रा ने हाल ही में भारी उद्योग मंत्रालय के साथ हुई बैठक में भारत में ही रेयर अर्थ मैग्नेट बनाने की इच्छा जताई है.
  • कंपनी किसी लोकल मैन्युफैक्चरर के साथ पार्टनरशिप या लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट पर काम करना चाहती है.
  • महिंद्रा अब तक दो नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर चुकी है और भविष्य में खुद को तैयार रखने के लिए वह रेयर अर्थ मैग्नेट की स्थिर और खुद की सप्लाई चाहती है.
  • दूसरी तरफ, यूनो मिंडा भी इस प्रोजेक्ट में आगे आकर भारत को चीन की सप्लाई चेन पर निर्भर होने से बचाना चाहती है.

रेयर अर्थ मैग्नेट क्यों हैं इतना जरूरी?

  • रेयर अर्थ मैग्नेट आज की बहुत सी मॉडर्न टेक्नोलॉजी के लिए जरूरी हैं. खासतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए ये मैग्नेट बहुत जरूरी हैं.
  • इनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मोटर, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, MRI मशीन और डिफेंस सिस्टम जैसे उपकरणों में होता है. 
  • अगर चीन से इनकी सप्लाई रुक जाती है, तो भारत की ऑटो और EV इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो सकता है.
  • इसलिए भारत अब इन मैग्नेट को खुद बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है.

भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग कब शुरू होगा?

  • सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने में लगभग 1 से 2 साल लग सकते हैं.
  • सरकार का मानना है कि इस दिशा में इंतजार करने के बजाय तुरंत कदम उठाना जरूरी है.
  • इसी उद्देश्य से सरकार इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्सेंटिव और सब्सिडी स्कीम्स पर काम कर रही है.
  • ताकि महिंद्रा और यूनो मिंडा जैसी कंपनियों को सहयोग मिल सके और घरेलू उत्पादन को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके.

ये भी पढ़ें: भारत में जल्द आ रही वोल्वो की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, जानें रेंज और फीचर्स की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget