एक्सप्लोरर

Kia Carnival Facelift: मौजूदा मॉडल से ज्यादा शानदार होगी नई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट, लेकिन कीमत भी होगी ज्यादा 

नई कार्निवल जब बाजार में आएगी तो मौजूदा कार से अधिक महंगी होगी लेकिन कीमतों को कम करने के लिए इसका लोकलाइजेशन किया जा सकता है.

2024 Kia Carnival: नई किआ कार्निवल KA4 नहीं है जिसे ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था, बल्कि यह उसका एक अपडेटेड मॉडल है और यह संभवतः इसी रूप में भारत आएगा. नई कार्निवल फेसलिफ्ट किआ एसयूवी के ईवी फैमिली से प्रेरित है और इसे एक अलग लुक दिया गया है. इसकी फ्रंट ग्रिल बड़ी है और बड़े L आकार के DRLs हैं और अलॉय व्हील का डिज़ाइन भी नया है. नई कार्निवल का आकार अब बड़ा हो गया है और अब इसका केबिन भी विशाल हो गया है. जैसा कि कहा गया है, यह नया रूप इसे वर्तमान कार्निवल की तुलना में अधिक प्रीमियम एसयूवी बनाता है जो कि एक मिनीवैन से अधिक था. इसमें पीछे की तरफ कनेक्टिंग लाइट बार के साथ एल आकार की लाइटें भी हैं.

पॉवरट्रेन

इंजन की बात करें तो इसमें एक हाइब्रिड पावरट्रेन को रेंज में जोड़ा गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह राइट हैंड ड्राइव में भारत स्पेक मॉडल में आएगा या नहीं. भारत के लिए जब नई कार्निवल आएगी तो वह एक डीजल इंजन और एक V6 पेट्रोल इंजन से विकल्प से लैस होगी.

इंटीरियर

अभी इसके इंटीरियर का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसमें नए सॉफ्टवेयर के साथ घुमावदार डिस्प्ले और ड्यूल 12.3 इंच टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है.

कीमत होगी ज्यादा 

नई कार्निवल जब बाजार में आएगी तो मौजूदा कार से अधिक महंगी होगी लेकिन कीमतों को कम करने के लिए इसका लोकलाइजेशन किया जा सकता है. इसे अधिक तकनीक और लग्जरी के साथ मौजूदा कार्निवल से अधिक प्रीमियम रखा जाएगा. इसका EV9 से प्रेरित लुक खरीदारों को पसंद आएगा और यह मॉडल ऑटो एक्सपो में दिखाए गए मॉडल से बेहतर दिखता है. जल्द ही इसके बारे में अधिक डिटेल्स सामने आएंगे. यह सेगमेंट में इनोवा हाईक्रॉस के ऊपर और वेलफायर के नीचे प्लेस किया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- लेक्सस की नई एलएफ-जेडसी कॉन्सेप्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, 1 हजार किमी की है रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget