एक्सप्लोरर

IPL 2025 में स्टेडियम में खड़ी Tata Curvv EV किसको मिलेगी? जानें गाड़ी की कीमत और फीचर्स

पिछले साल की बात की जाए तो Tata Punch EV को टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार बनाया गया था और इसी कार को इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जीतने वाले खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क को गिफ्ट किया गया था.

IPL 2025 Tata Curvv EV Features: आईपीएल में हर बार की तरह इस बार भी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खास इनाम दिए जाएंगे. IPL 2025 में जिस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा होगा, उसे "Curvv Striker of the Season" का अवॉर्ड मिलेगा और इस बार इस अवॉर्ड के साथ इनाम में Tata Curvv EV दी जाएगी, जो टाटा मोटर्स की नई और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है.

पिछले साल की बात की जाए तो Tata Punch EV को टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार बनाया गया था और इसी कार को इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जीतने वाले खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क को गिफ्ट किया गया था. अब IPL 2025 में इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, Tata Curvv EV को ऑफिशियल कार घोषित किया गया है.

Tata Curvv EV की रेंज और डिजाइन

Tata Curvv EV एक SUV-कूपे स्टाइल की इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी बिक्री भारत में 2024 से शुरू हो चुकी है. यह इलेक्ट्रिक कार दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है. पहला है 45 kWh बैटरी पैक, जो फुल चार्ज होने पर लगभग 502 किलोमीटर की रेंज देता है. दूसरा विकल्प है 55 kWh बैटरी पैक, जो लंबी दूरी के लिए बेहतर है. टाटा मोटर्स का यह भी दावा है कि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है.

कैसे हैं फीचर्स ?

Tata Curvv EV को आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्ट यूजर इंटरफेस के साथ आता है. इसके साथ ही, 12.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है जो ड्राइविंग को और इन्फॉर्मेटिव बनाता है. 9-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम इसमें साउंड क्वालिटी को शानदार बनाता है. इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं इसे एक प्रीमियम क्लास इलेक्ट्रिक SUV बनाती हैं, जो सिर्फ एक कार नहीं बल्कि एक लग्जरी एक्सपीरियंस देती है.

कीमत और वैरिएंट्स

Tata Curvv EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये रखी गई है, जो इसके बेस वेरिएंट के लिए है. इसका टॉप मॉडल 22.24 लाख तक जाता है. इसके अलावा, सरकार की ईवी सब्सिडी योजनाओं और डीलरशिप ऑफर्स के कारण ग्राहक इसे और भी किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं. जो लोग एक सुरक्षित, तकनीकी रूप से एडवांस्ड और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, उनके लिए Tata Curvv EV एक शानदार और फ्यूचर-रेडी विकल्प है.

ये भी पढ़ें: मिडिल क्लास फैमिली के लिए अच्छा ऑप्शन है Kia की ये कार, 6 एयरबैग के साथ कीमत सिर्फ इतनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
Automatic Car Challan: कार खुद चल रही है तो किसका होगा चालान, ऑटोमेटिक कारों के लिए कहां-क्या कानून?
कार खुद चल रही है तो किसका होगा चालान, ऑटोमेटिक कारों के लिए कहां-क्या कानून?
Vehicle AI Quality Control: कारों की क्वालिटी का नया बॉस बना AI, जानें कैसे होगा कमाल?
कारों की क्वालिटी का नया बॉस बना AI, जानें कैसे होगा कमाल?
Helmet Expiry Date: आपका हेलमेट कितना पुराना, जानें कब आ जाती है इसकी एक्सपायरी डेट?
आपका हेलमेट कितना पुराना, जानें कब आ जाती है इसकी एक्सपायरी डेट?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget