एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, ADAS से होगी लैस

Hyundai Creta Facelift Rival: इस एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट से होगा, जिसे हाल ही में बाजार में लांच किया गया है. इसमें क्रेटा जैसे ही पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं.

Hyundai Creta: हुंडई क्रेटा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ढेर सारे विकल्प होने के बाद भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अब इस एसयूवी को फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है. जिसे जिसके अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. क्रेटा फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक बदलाव, एडीएएस सहित नई तकनीकी फीचर्स और अधिक पॉवरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. यही नया इंजन न्यू-जेन वरना और हाल ही में लॉन्च हुई सेल्टोस फेसलिफ्ट में भी मिलता है. 

मिलेगा ADAS

क्रेटा फेसलिफ्ट के सबसे अपडेट के तौर ADAS मिलेगा. यह तकनीक भारत में तेजी से आम होती जा रही है. हाल ही में सेल्टोस फेसलिफ्ट को भी ADAS लेवल 2 का अपडेट मिला है, जबकि होंडा एलिवेट में भी ADAS मिलेगा. सेल्टोस में ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट और स्टॉप एंड गो फंक्शन के साथ नेविगेशन आधारित स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल जैसे ADAS फीचर्स मिलते हैं. क्रेटा फेसलिफ्ट में ADAS लेवल 2 मिल सकता है. इसमें 360 सराउंड व्यू कैमरा भी मिलेगा. 

डिजाइन 

क्रेटा फेसलिफ्ट के फ्रंट फेशिया में एक बड़ा रिफ्रेश लुक मिलेगा. इसके हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल और ग्रिल डिज़ाइन में बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें चौड़ी ग्रिल मिलेगी, जिसमें नई वरना के समान मजबूत स्टाइल एलिमेंट्स मिलेंगे. फ्रंट लुक के एलिमेंट्स हुंडई एक्सटर और हुंडई सांता फ़े जैसी कारों से लिए जा सकते हैं. साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है. अलॉय व्हील भी मौजूदा मॉडल जैसे ही मिल सकते हैं. इसके रियर प्रोफाइल में अपडेटेड टेल लैंप, रिफ्रेश्ड टेलगेट डिजाइन और नया बंपर मिलेगा. 

पावरट्रेन

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. इसमें बंद हो 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की जगह नया 1.5-लीटर टर्बो इंजन मिलेगा. जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वरना में यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी के ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ मिलता है. क्रेटा फेसलिफ्ट में एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 पीएस और 143.8 एनएम आउटपुट जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल या इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 116 पीएस और 250 एनएम आउटपुट जेनरेट करता है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. हुंडई, जनवरी 2024 के मध्य तक अपनी चेन्नई प्लांट में क्रेटा फेसलिफ्ट का निर्माण शुरू कर देगी। बाजार में लॉन्च फरवरी में होने की संभावना है.  

किससे होगा मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट से होगा, जिसे हाल ही में बाजार में लांच किया गया है. इसमें क्रेटा जैसे ही पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- इंडोनेशिया में पेश हुई भारत में बनी सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, भारतीय मॉडल से है अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget