एक्सप्लोरर

Citroen C3 Aircross: इंडोनेशिया में पेश हुई भारत में बनी सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, भारतीय मॉडल से है अलग 

भारत में सी3 एयरक्रॉस के लिए बुकिंग सितंबर में शुरू होगी. इसकी कीमत 9 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. इसकी डिलीवरी अक्टूबर तक शुरू हो सकती है.

Citroen C3 Aircross in Indonesia: मेड इन इंडिया सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को हाल ही में इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो 2023 में पेश किया गया है. यह मॉडल इसके भारत स्पेक वर्जन से थोड़ा अलग है. इंडोनेशिया-स्पेक C3 एयरक्रॉस एसयूवी में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है, जबकि भारत में यह केवल मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी, हालांकि बाद में भारत में भी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है.

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक 

इंडोनेशिया-स्पेक C3 एयरक्रॉस में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को छोड़कर बाकी सब कुछ लगभग भारत-स्पेक SUV के समान है. हालांकि इसका 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन समान 110hp पॉवर जेनरेट करता है, लेकिन इसमें 205 Nm का टॉर्क मिलता है, जो भारत-स्पेक C3 एयरक्रॉस मैनुअल से 15Nm ज्यादा है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसमें 18.5kmpl की माइलेज मिलने का दावा किया गया है, जबकि ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ इसमें 17.5kmpl का माइलेज मिलता है. 

C3 एयरक्रॉस में मैनुअल मोड की तरह 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के लिए भी एक पारंपरिक गियर लीवर मिलता है, इसमें कोई पैडल-शिफ्टर नहीं दिया गया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत में C3 एयरक्रॉस में यही पारंपरिक लीवर मिलेगा या eC3 और C5 एयरक्रॉस जैसा टॉगल ड्राइव सिलेक्टर मिलेगा.

भारत में ऑटोमेटिक C3 एयरक्रॉस

कंपनी ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि C3 एयरक्रॉस में भारत में 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स कब मिलेगा. हालांकि, इसके इंडोनेशिया वर्जन को देखते हुए भारत में इसके जल्द आने की उम्मीद है. यही गियरबॉक्स इस साल के अंत तक C3 हैचबैक में भी पेश किए जाने की उम्मीद है.

 सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक इंटीरियर

भारत-स्पेक और इंडोनेशिया-स्पेक मॉडल में अधिकांश इंटीरियर एक समान है. हालांकि इसके सीट कलर्स अलग अलग हैं. भारत में C3 एयरक्रॉस में सिंगल-टोन बेज सीटें मिलेंगी, जबकि इंडोनेशिया-स्पेक मॉडल में डुअल-टोन ग्रे और ब्लैक सीटें दी गई हैं. इसे इंडोनेशिया में केवल 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया गया है. जबकि भारत में 5-सीट और 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प मिलता है.

कीमत और मुकाबला 

भारत में सी3 एयरक्रॉस के लिए बुकिंग सितंबर में शुरू होगी. इसकी कीमत 9 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. इसकी डिलीवरी अक्टूबर तक शुरू हो सकती है. लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टोर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर और होंडा एलिवेट से होगा.

यह भी पढ़ें :- जल्द आ रही है टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर, जानिए कैसा होगा मारुति फ्रोंक्स का रिबैज वर्जन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget