एक्सप्लोरर

Harley Davidson: अपनी दो बाइक जल्द लॉन्च कर सकती है हार्ले डेविडसन, रॉयल एनफील्ड से मुकाबले की है तैयारी

Upcoming Bikes: अभी, हार्ले की ये दोनों बाइक टेस्टिंग फेज में हैं. ऐसा माना जा रह है कि लॉन्चिंग के बाद भारत में इन बाइक्स का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों से होगा.

Harley Davidson Upcoming Bikes: दिग्गज अमेरिकी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन, दो नयी मोटरसाइकिल (338R और 500R) पर काम कर रही है. जिन्हें सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जायेगा. वहीं, भारत में इन बाइक को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है.

दोनों बाइक्स का डिजाइन?

जानकारी के मुताबिक, हार्ले डेविडसन 338R बाइक में टियरड्रॉप डिज़ाइन का फ्यूल टैंक, राइडर-ओनली सैडल, चौड़ा हैंडलबार, डुअल साइड-स्लंग एग्जॉस्ट सिस्टम, सर्कुलर हेडलाइट और ब्लैक्ड-आउट मल्टी-स्पोक व्हील, देखने को मिलेंगे, वहीं 500R बाइक में स्लोपिंग फ्यूल टैंक के साथ सिंगल-पीस सीट, हाई-सेट हैंडलबार्स, सिंगल एग्जॉस्ट सिस्टम और डिजाइनर व्हील्स दिए जायेंगे. इसके अलावा, दोनों मोटरसाइकिल में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर और ऑल-LED लाइटिंग सेटअप भी दिया जायेगा.

इंजन

हार्ले डेविडसन 338R बाइक में 296cc का V-ट्विन इंजन देखने को मिल सकता है, जो लगभग 29.6hp की मैक्सिमम पावर और 28Nm का हाईएस्ट टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा. वहीं, हार्ले डेविडसन की दूसरी बाइक 500R में 500cc का इंजन देखने को मिल सकता है, जो लगभग 46.8hp की अधिकतम पावर और 45Nm का हाईएस्ट टॉर्क प्रोड्यूस करने की क्षमता करने वाला होगा और दोनों ही मोटरसाइकिल के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है.

फीचर्स

इन दोनों बाइक को सुरक्षा के मामले में बेहतर बनाते हुए, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट और बैक दोनों में डिस्क ब्रेक विकल्प के साथ देखने को मिल सकती हैं. वहीं, हार्ले डेविडसन 338R में सामने की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन देखने को मिल सकते हैं और हार्ले-डेविडसन 500R में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनो शॉक सस्पेंशन दिया जायेगा.

कीमत?

हार्ले डेविडसन 338R और 500R की कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन उम्मीद की जा रही है, कि 338R को तीन लाख रुपये और 500R को पांच लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है.

मुकाबला

अभी, हार्ले की ये दोनों बाइक टेस्टिंग फेज में हैं. ऐसा माना जा रह है, कि लॉन्चिंग के बाद भारत में इन बाइक्स का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों से होगा.

यह भी पढ़ें :- सिट्रोएन लाने वाली है नई 7 सीटर एसयूवी, C3 हैचबैक पर होगी आधारित, Renault की इस कार से है मुकाबला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget