एक्सप्लोरर

Harley-Davidson लॉन्च करने जा रही अपनी सबसे सस्ती बाइक, नए फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत

हार्ले-डेविडसन इस बार पूरी तरह नई मोटरसाइकिल आर्किटेक्चर लेकर आई है, जिसके तहत कई नए मॉडल लॉन्च होंगे. इस सीरीज की पहली बाइक Sprint होगी जिसे युवा राइडर्स के लिए तैयार किया जा रहा है.

हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson), जो अब तक अपने हाई-एंड और प्रीमियम बाइक्स के लिए जानी जाती थी,अब एक नया कदम उठाने जा रही है. कंपनी इस बार बजट रेंज में एक नई मोटरसाइकिल "Sprint" को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह बाइक खासतौर पर नए और युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है.

Sprint होगी अब तक की सबसे किफायती हार्ले बाइक

  • न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई Sprint बाइक की संभावित कीमत लगभग $6,000 यानी 5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह हार्ले-डेविडसन की अब तक की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में से एक होगी.

  • कंपनी ने इस बार बाइक के लिए पूरी तरह नई आर्किटेक्चर तैयार की है, जिसका इस्तेमाल आने वाले समय में कई नए मॉडलों के लिए किया जाएगा. इससे हार्ले न केवल नए सेगमेंट में प्रवेश कर पाएगी, बल्कि उस वर्ग के ग्राहकों को भी टारगेट करेगी जो पहली बार हार्ले जैसी ब्रांडेड बाइक खरीदना चाहते हैं.

पहले भी की थी एंट्री-लेवल बाइक की कोशिश

  • दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब Harley-Davidson ने कम कीमत वाली बाइक के साथ बाजार में उतरने की कोशिश की है. इससे पहले कंपनी ने भारत जैसे देशों के लिए Street 750 नाम की एंट्री-लेवल बाइक लॉन्च की थी, जिसे भारत में ही बनाया जाता था. हालांकि, Street 750 को उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं मिली और कंपनी को इसे बंद करना पड़ा. अब Harley Sprint के जरिए कंपनी फिर से कोशिश कर रही है कि वह बजट सेगमेंट के ग्राहकों को अट्रैक्ट कर सके और ज्यादा लोगों तक पहुंच बना सके.

कब हो सकती है बाइक की पहली झलक?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ले-डेविडसन इस नई बाइक को सबसे पहले 2025 के EICMA मोटरसाइकिल शो में शोकेस करेगी. इसके कुछ हफ्तों बाद इसका ग्लोबल डेब्यू भी किया जाएगा. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह बाइक ब्रांड के इतिहास में एक बड़ा बदलाव ला सकती है और हार्ले को बजट बाइक सेगमेंट में एक नई पहचान दिला सकती है.

ये भी पढ़ें: ये है चलता-फिरता होटल! Uber ने शुरू की मोटरहोम सर्विस, लग्जरी राइड के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा
दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा
Tesla Model Y: आया Ghost Mode, कार देखकर चौंक जाएंगे लोग
Tesla Model Y में आया Ghost Mode, कार देखकर चौंक जाएंगे लोग
Delhi BS4 Vehicle Ban: BS-VI गाड़ी नहीं तो दिल्ली से लौटाया जाएगा या कटेगा चालान? जानें नियम
BS-VI गाड़ी नहीं तो दिल्ली से लौटाया जाएगा या कटेगा चालान? जानें नियम
Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे के इस रूट पर 1 नवंबर से नहीं चल सकेंगे ये वाहन, लगा BAN
मुंबई-पुणे के इस रूट पर 1 नवंबर से नहीं चल सकेंगे ये वाहन, लगा BAN

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget