एक्सप्लोरर

ये है चलता-फिरता होटल! Uber ने शुरू की मोटरहोम सर्विस, लग्जरी राइड के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Uber Motorhome: उबर ने दिल्ली में अपनी नई मोटरहोम सर्विस लॉन्च की है. इसके जरिए लोग अब फैमिली और दोस्तों के साथ लग्जरी राइड वाला ट्रिप प्लान कर सकते हैं. आइए जानें इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.

उबर (Uber) ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी नई मोटरहोम सर्विस शुरू की है. ये सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो परिवार या दोस्तों के साथ सफर करते हुए घर जैसी सुविधाएं चाहते हैं. अब एक चलता-फिरता वैन में आपको कमरा, बाथरूम, माइक्रोवेव, मिनी फ्रिज और फोल्डेबल बेड जैसी चीजें मिलेंगी. आइए इस मोटरहोम सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कब से मिलेंगी ये सुविधाएं?

  • उबर ने इस सुविधा की बुकिंग 4 अगस्त 2025 से शुरू कर दी है और ये सेवा 7 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी. बुकिंग के लिए उबर ऐप में एक अलग आइकन जोड़ा गया है, जिस पर क्लिक कर आप अपनी ट्रिप के लिए मोटरहोम बुक कर सकते हैं.

 उबर मोटरहोम में क्या-क्या मिलेगा?

  • उबर की इस नई लग्जरी मोटरहोम सर्विस को खासतौर पर यात्रियों की लग्जरी ट्रिप को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इस मोटरहोम में चार से पांच लोग आसानी से सफर कर सकते हैं और उन्हें ट्रैवल के दौरान घर जैसी सहूलियतें मिलेंगी. इस गाड़ी में आरामदायक सोफा और कुर्सियां लगाई गई हैं, ताकि बैठने का अनुभव बेहतर हो सके. साथ ही, इसमें एक फोल्डेबल बेड भी दिया गया है, जिस पर थकान होने पर आराम से सोया जा सकता है. खाने-पीने की जरूरतों के लिए मोटरहोम में बिल्ट-इन माइक्रोवेव और मिनी फ्रिज की सुविधा भी दी गई है.

  • सफर को और लग्जरी बनाने के लिए यात्रियों को एक Trained Drivers और एक Helper की सर्विस भी दी जाएगी. इसके अलावा, गाड़ी की रियल टाइम ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्री ट्रैवल के हर पल पर नजर रख सकेंगे. किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन सपोर्ट भी मुहैया कराया गया है. ये मोटरहोम सेवा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बेहतर है, जो वीकेंड ट्रिप, त्योहार, फैमली फंक्शन या किसी खास अवसर पर लंबी दूरी की ट्रैवल बिना किसी असुविधा के करना चाहते हैं.

इंटरसिटी ट्रैवल के लिए उबर का विस्तार

  • उबर ने केवल मोटरहोम सर्विस तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अब कंपनी ने अपनी Uber Intercity सेवा को भी पूरे भारत में विस्तार दे दिया है. अब ये सेवा 3000 से ज्यादा रूट्स पर उपलब्ध है, जिससे देश के अधिकांश शहरों के बीच ट्रैवल करना और भी आसान हो गया है. उबर की इंटरसिटी सेवा की सबसे अधिक मांग दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, मुंबई, बेंगलुरु और मैसूर जैसे प्रमुख शहरों में देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Honda की EV सेगमेंट में एंट्री, नई इलेक्ट्रिक बाइक इस दिन होगी पेश, जानिए क्या होगा खास? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget