एक्सप्लोरर

Renault ने अपनी पहली हाइड्रोजन कॉन्सेप्ट कार का टीजर किया जारी, जल्द पेश होने की उम्मीद

Renault Hydrogen Car Design: फ्रांस की दिग्गज कार निर्माता कंपनी रेनो ने हाइड्रोजन से रफ्तार भरने वाली एक नई कार की टीजर फोटो पोस्ट की है. रेनो इस कार को बहुत जल्द पेश कर सकती है.

Renault New Concept Hydrogen Car: अब वो दिन दूर नहीं जब हाइड्रोजन से रफ्तार भरने वाली कारें भारत की सड़कों पर रफ्तार भरेंगी. जी हां, बहुत जल्द कार निर्माता कंपनी Renault हाइड्रोजन से चलने वाली कार लॉन्च करने की योजना बना रही है. कंपनी की ओर से इस नई कॉन्सेंप्ट कार की टीजर फोटो भी पोस्ट की गई है. कंपनी इस कार को मई 2022 में पेश कर सकती है. कार्बन उत्सर्जन को कम करने उद्देश्य से यह कंपनी की पहली हाइड्रोजन कॉन्सेप्ट कार है. हालांकि, ऑफिशियली रेनो की ओर से अभी तक कॉन्सेप्ट कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.

कैसा होगा लुक
टीजर फोटो से नई हाइड्रोजन कॉन्सेप्ट कार के बारे में बहुत कुछ तो नहीं लेकिन इसके फ्रंट लुक के बारे में पता चलता है. इसमें कार की एलईडी हेडलाइट्स दिखाई दे रही हैं. ये कॉन्सेप्ट कार कंपनी की इलेक्ट्रिक कार Megane की तरह लगती है, क्योंकि इस कॉन्सेप्ट कार में मेगन ईवी की तरह ही स्लिम हेडलाइट क्लस्टर क्रॉसओवर जैसा स्ट्रक्चर प्रतीत होता है.

कैमरा 
रेनो कॉन्सेप्ट कार के साइड मिरर में रेगुलर ग्लास के बजाय सिर्फ कैमरे लगे दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, यह खुलासा तभी होगा जब कंपनी तीन महीने बाद इस मॉडल को पेश करेगी, तब तक केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है. लेकिन, अगर इसमें मिरर की जगह पर कैमरा होता है, तो यह एक लग्जरी फीचर होगा और लोगों को काफी पसंद आ सकता है.

कंपनी की ईवी योजना
इस हाइड्रोजन कारों के अलावा कंपनी की एक और नई योजना भी है. रेनो ने 2035 तक ICE वाहनों को रोकने की यूरोपीय संघ की रणनीति के अनुरूप 2030 तक अपने पूरे लाइनअप को इलेक्ट्रिक में बदलने का प्लान बनाया है.

पेट्रोल-डीजल वाली कारें होंगी बंद?
आगामी हाइड्रोजन कार का टीजर जारी करते हुए रेनो ने कहा कि अद्वितीय हाइड्रोजन-संचालित वाहन रेनो समूह और रेनो ब्रांड की डीकार्बोनाइजेशन की यात्रा के साथ-साथ सर्कुलर अर्थव्यवस्था में उनकी प्रगति और पुनर्नवीनीकरण तथा रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का प्रतिनिधित्व करता है. इसके साथ ही रेनो ने हाइड्रोजन आधारित वाहनों में कदम रखने के अपने इरादे का खुलासा किया है. अपनी नई योजना के रूप में रेनो का लक्ष्य पेट्रोल या डीजल पर चलने वाले ICE मॉडल को कम करना है.

यह भी पढ़ें: Car Driving Tips: रात में ड्राइव करने वाले सावधान, एक्सीडेंट से बचा लेंगे 5 टिप्स

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra की इस EV का बड़ा रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा ने ऐसे मनाया जश्न
Mahindra की इस EV का बड़ा रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा ने ऐसे मनाया जश्न
ट्रक और कमर्शियल गाड़ियां 1 अक्टूबर से महंगी, इस साल तीसरी बार बढ़े दाम
ट्रक और कमर्शियल गाड़ियां 1 अक्टूबर से महंगी, इस साल तीसरी बार बढ़े दाम
Ola-Uber के लिए बेस्ट CNG कारें, माइलेज भी जबरदस्त
Ola-Uber के लिए बेस्ट CNG कारें, माइलेज भी जबरदस्त
सफाई के बाद भी कार से नहीं जा रही बदबू, इन जगहों को पहले करें चेक
सफाई के बाद भी कार से नहीं जा रही बदबू, इन जगहों को पहले करें चेक

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget