एक्सप्लोरर

Car Driving Tips: रात में ड्राइव करने वाले सावधान, एक्सीडेंट से बचा लेंगे 5 टिप्स

Auto Tips: रात में ड्राइविंग करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. दिन की अपेक्षा रात में कार ड्राइविंग ज्यादा मुश्किल होती है. 5 टिप्स के जरिए एक्सिडेंट के चांस कम किए जा सकते हैं.

Car Driving at Night: दिन के मुकाबले रात के समय वाहन चलाना ज्यादा मुश्किल काम है. रात के समय दुर्घटना के चांस काफी बढ़ जाते हैं. खासकर सर्दियों के मौसम में रात में फॉग आने लगता है और विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि रात के समय कार चलाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे दुर्घटना को काफी हद तक टाला जा सकता है.

1. एक टी ब्रेक तो बनता है
रात के समय वाहन चलाते समय सबसे बड़ी मुश्किल नींद आने की रहती है. साथ ही लंबा सफर होने के चलते हमें थकान भी होने लगती है. अगर आपके साथ कोई दूसरा चालक नहीं है और लगातार आपको ही कार चलानी है तो बेहतर होगा कि बीच-बीच में टी ब्रेक लेते रहें. कोशिश करें तो 1 से 2 घंटे चलने के बाद गाड़ी साइड में रोके और किसी ढाबे आदि पर चाय या कॉफी पी लें. इससे आप तरोताजा भी बने रहेंगे.

2. लो बीम-हाई बीम
भारत में अभी भी बहुत से लोगों को हेडलैंप्स के सही इस्तेमाल के बारे में जागरुकता नहीं है. हमें लो-बीम का इस्तेमाल सिर्फ ऐसी परिस्थिति में करना चाहिए जब सामने से कोई दूसरा वाहन न आ रहा है. जब भी सामने कोई वाहन दिखे तो अपनी लाइट को लो-बीम पर ही चलाएं. अगर आप हाई-बीम रखेंगे तो रोशनी सामने वाले व्यक्ति की आंखों पर पड़ती है और दुर्घटना हो सकती है. 

3. हैजार्ड लैंप हैं लाइफ सेवर
कई बार रात के समय धुंध आने लगती है और हमें आगे जा रहा वाहन भी दिखाई नहीं देता. ऐसे में गाड़ी में दिए गए हैजार्ड लैंप आपके लिए लाइफ सेवर का काम करेंगे. हैजार्ड लाइट्स आपकी गाड़ी की पार्किंग लाइट्स होती हैं. जब आप इन्हें ऑन करते हैं तो कार के चारों इंडिकेटर्स एक साथ ब्लिंक करते हैं. इससे सामने या पीछे से आ रहे चालक को पता चल जाता है कि आगे कोई गाड़ी जा रही है. 

4. ओवरस्पीड से बचें
कई बार हम जल्दी अपने गंतव्य पर पहुंचने के चक्कर में गाड़ी को तेज स्पीड पर चलाते हैं. यह दिन में जितना खतरनाक है उससे कहीं ज्यादा रात के समय है. ओवरस्पीडिंग के चक्कर में कई बार सड़क पर मौजूद गड्ढे या कोई अन्य रुकावट नहीं दिख पाती और दुर्घटना हो जाती है. 

5. विंडस्क्रीन को रखें सुपरक्लीन
रात में ड्राइव करते समय एक समस्या यह भी रहती है कि सामने आ रहे वाहन की लाइट हमारी विंडस्क्रीन पर पड़ते ही फैल जाती है. ऐसा विंडस्क्रीन गंदी होने के कारण ज्यादा होता है. हमेशा जब भी किसी ड्राइव पर जाएं तो विंडस्क्रीन को अच्छी तरह साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 5 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

यह भी पढ़ें: ₹6 लाख से सस्ती 3 सीएनजी गाड़ियां, माइलेज भी दमदार, खत्म होगी पेट्रोल की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget