एक्सप्लोरर

Auto Tips: सालों-साल चलेंगे आपकी गाड़ी के टायर, इन 4 टिप्स से बच जाएगा हजारों का खर्चा

Increase Tyre Life: गाड़ी और सवारी की सुरक्षा के लिए हमें समय-समय पर टायर बदलने की जरूरत पड़ती है. हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए गाड़ी के टायरों का जीवन-काल काफी बढ़ जाएगा.

Car Tyre Care: टायर आपकी गाड़ी का एक अहम हिस्सा होता है. इसका सीधा फर्क आपकी गाड़ी के परफॉर्मेंस पर पड़ता है. यह टायर ही है, जो आपको स्मूथ ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देते हैं भले ही आप खराब सड़कों पर क्यों ना जा रहे हों. हालांकि कुछ समय बाद आपको अपने टायर बदलने की जरूरत महसूस होने लगती है. जिसके चलते आपको मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है. आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसके जरिए आपकी गाड़ी के टायर की लाइफ काफी हद तक बढ़ जाएगी और यह सालों-साल तक चलेंगे.

1. टायर रोटेशन
रोटेशन से आपको टायरों की लाइफ बढ़ जाती है. दरअसल, लाइव एक्सेल वाले टायर (रियर व्हील ड्राइव गाड़ियों में पिछले) पर फ्री एक्सेल वाले टायरों (रियर व्हील ड्राइव गाड़ियों में अगले) के मुकाबले ज्यादा जोर पड़ता है. जिससे ये जल्दी घिसने लगते हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि आप समय-समय पर टायरों को बदलते रहें. यानी, जो तरफ के टायर पहले खराब होने लगें, उन्हें अच्छे वालों से बदल दें. 

2. व्हील एलाइनमेंट
व्हील अलाइन्मेंट सुनिश्चित करता है कि आपकी गाड़ी के सभी टायर सही जगह पोजिशन हैं. खराब रस्तों पर चलने से कई बार व्हील का अलाइन्मेंट बिगड़ जाता है, जिससे किसी एक टायर पर ज्यादा दबाव आने लगता है. इसके अलावा, व्हील अलाइन्मेंट से गाड़ी के सस्पेंशन की खराबी का भी पता लग जाता है. इसलिए, अपने टायरों और कार के सस्पेंशन को सुरक्षित रखने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका है.

3. सही टायर प्रेशर
टायर प्रेशर आपकी गाड़ी के माइलेज को भी प्रभावित करता है. आजकल कई गाड़ियों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आने लगा है, जो आपकी डिस्प्ले पर टायरों में मौजूद एयर प्रेशर दिखाता है. हालांकि, अगर आपकी कार थोड़ी पुरानी है तो आपको मैनुअली इसे समय-समय पर चेक कराना होगा. आपको एयर प्रेशर उतना ही रखना चाहिए जितना कि कंपनी की तरफ से बताया गया है. आप इसे यूजर मैनुअल में या ड्राइवर के दरवाजे पर पढ़ सकते हैं. 

4. ऐसे टायरों का करें इस्तेमाल
इन दिनों कई लोगों में अफ्टर-मार्केट टायर और व्हील लगवाने का काफी चलन है. कई बार हम कार को स्टाइलिश लुक देने के लिए बड़े अलॉय व्हील और टायर लगवा लेते हैं. इस काम के लिए हमेशा टायर विशेषज्ञ की सलाह लें. इसके अलावा, बेहतर होगा कि आप गाड़ी में उसी साइज के टायर लगवाएं जो कंपनी की तरफ से बताया गया हो. 

यह भी पढ़ें: Cheapest CNG Cars: ₹6 लाख से सस्ती 3 सीएनजी गाड़ियां, माइलेज भी दमदार, खत्म होगी पेट्रोल की टेंशन

यह भी पढ़ें: Winter Car Care: सर्दियों में कार का ऐसे रखें ख्याल, माइलेज मिलेगा बढ़िया, नहीं आएगी खराबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
Car Mileage Drop: अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget