एक्सप्लोरर

OLA Electric Car Launch: ओला लाएगी सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार, 04 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 किलोमीटर की रफ्तार

OLA Electric Car Launch: भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार की पहली झलक ओला ने दिखा दी है. जी हां, ओला ने आज पहली इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताया और कहा है कि ये कार अब तक भारत में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक कारों में से सबसे तेज होगी.

OLA Electric Car: लंबे प्रचार के बाद आखिरकार ओला इलेक्ट्रिक ( Ola Electric) ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर पहली इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखा दी. पहली नजर में ये कार बेहद खूबसूरत लगती है. कार का डिजाइन यूनीक है और दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी.  कंपनी का दावा है कि ये कार 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ चार सेकेंड में पकड़ लेगी. इस कार की एक झलक आज दिखाई गई. इस कार की छत पूरी तरह कांच की होगी यानी फुल ग्लास. ओला के CEO ने कहा कि ये कार न्यू इंडिया को डिफाइन करेगी. ये कार स्पोर्टी लुक में होगी. इसमें एडवांस कंप्यूटर होगा. दूसरी कारों के मुकाबले ड्राइविंग शानदार होगी. यह कार कीलैस और हैंडललैस भी होगी. ये कार 2024 में आएगी.

अन्य EVs से बहुत ज्यादा है रेंज 

ओला ने इस कार के साथ इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में रेंज को लेकर एक बड़ा दांव खेला है. इस कार को पेश करने के साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह कार सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक चलेगी, जो कि फिलहाल भारत में उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक कारों से बहुत ज्यादा है.

ओला का अपना प्लेटफॉर्म

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए ओला का अपना प्लेटफॉर्म भी है. इस वेबसाइट का नाम है olaelectric.com. फिलहाल इस वेबसाइट पर ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का विकल्प है, जहां कंपनी ने हर तरह के स्कूटर उनकी कीमत, चार्ज होने के बाद उनकी किलोमीटर रेंज और पिकअप की पूरी जानकारी दे रखी है. उम्मीद है इसी वेबसाइट पर जल्द ही कार के बारे में भी सारी जानकारी मिल जाएगी.

इन कारों से होगा मुकाबला 

ओला की यह इलेक्ट्रिक कार अपने लॉन्च के बाद भारतीय बाजार के इस सेगमेंट में मौजूद कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों से मुकाबला करेगी, जिसमें टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी, एमजी जेडएस ईवी, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक जैसी कारें शामिल हैं.

12 अगस्त को CEO ने किया था ट्वीट

12 अगस्त को कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने एक ट्वीट किया और लिखा था...पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त. 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे मिलते हैं. इस ट्वीट में एक कार का लुक भी था.

यह भी पढ़ें :-

Maruti Suzuki Baleno: खरीदने वाले हैं बलेनो! तो पहले जानिए इस कार के सभी वेरिएंट्स की कीमत

Seat Belt Rules: एक ऐसा भी देश है जहां सीटबेल्ट पहनने पर लगता है जुर्माना, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget