एक्सप्लोरर

Citroen C3: 'हैचबैक विद ट्विस्ट' नाम को करती है जस्टिफाई, डीलरशिप पर पहुंचते ही लोगों को आई पसंद

Citroen C3 Launch: सिट्रोएन सी3 (Citroen C3) का सीधा मुकाबला टाटा पंच (Tata Punch), मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) और निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) से होगा.

Citroen C3 Launch Date: सिट्रोएन इंडिया (Citroen India) ने इस महीने की शुरुआत में C3 हैचबैक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी. 20 जुलाई को लॉन्च और कीमत की घोषणा से पहले ही कंपनी ने इस मॉडल को देशभर के स्थानीय डीलरशिप पर डिस्प्ले के लिए पहुंचाना शुरू कर दिया है. सिट्रोएन ने इसे 'Hatchback with a TWIST' का नाम दिया है, जो अपने नाम को सिद्ध भी कर रही है. डीलरशिप पर पहुंचने के बाद लोगों को इसका डिजाइन काफी पसंद आ रहा है. 

नई सिट्रोएन सी3(Citroen C3) के दो वैरिएंट्स लाइव और फील उपलब्ध कराए जाएंगे. ग्राहक इसके चार मोनो-टोन और छह डुअल-टोन कलर में से अपनी पसंद की सवारी चुन सकेंगे. सिट्रोएन सी3(Citroen C3) का सीधा मुकाबला  टाटा पंच(Tata Punch), मारुति सुजुकी इग्निस(Maruti Suzuki Ignis) और निसान मैग्नाइट(Nissan Magnite) से होगा.

Citroen C3 के इंजन ऑप्शंस

2022 Citroen C3 के पावरट्रेन विकल्पों में 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं जिनके साथ पांच-स्पीड मैनुअल यूनिट और छह-स्पीड मैनुअल यूनिट मिलती है. 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन 81bhp और 115Nm का टॉर्क पैदा करता है, जबकि 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 109bhp और 190Nm का टॉर्क पैदा करता है. हालांकि  Citroen C3 के माइलेज को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. 

Citroen C3 दिखती है एक बैलेंस्ड क्रॉसओवर

Citroen C3 के फ्रंट ग्रिल में सिट्रोएन के सिग्नेचर लोगो के साथ ही क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है. वहीं गाड़ी के रियर में रेक्टेंगुलर LED टेललैंप्स के साथ ही ब्लैक क्लैडिंग के साथ डुअल टोन बंपर मिलता है. कंपनी सिट्रोएन सी3 के लिए करीब 80 अलग-अलग एक्सेसरीज ऑफर करेगी.

Citroen C3 के फीचर्स

इंटीरियर्स की बात करें, तो Citroen C3 में डुअल टोन इंटीरियर दिया जाएगा, जिसमें प्रीमियम फैबरिक अपहोल्स्ट्री देखने को मिलेंगी. साथ ही इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो कि एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है. इसमें फोन क्लैंप, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील्ज, अडजस्टेबल सीट्स, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि सिट्रोएन सी3 में ड्राइवर और पैसेंजर के कंफर्ट का खास खयाल रखा गया है.

यह भी पढ़ें-

Grand Vitara: मारुति ने रिलीज किया टीजर, एकदम नया डिजाइन आया सामने

BMW 5 Series: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई Next-Gen BMW 5

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget